आज का दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी शानदार बीता. कई खबरों ने सुर्खियां बटोरीं. टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया काफी समय बाद पेरेंट्स बने. ऐसे में उनके घर पर छठी की पूजा रखी गई. कपल के जुड़वा बच्चों के लिए उनकी नानी-दादी ने पूजा की. वहीं मशहूर बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी के घर की चर्चा रही. उनके आलीशान घर में कई चीजें ऐसी थीं, जिसे देखकर सबके होश उड़ गए.
'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर के सीन्स पर मचा बवाल, फेमस सिंगर ने मेकर्स को जमकर सुनाया
सिंगर सुमंगली अरियानायगम ने अब जाह्नवी कपूर के सपोर्ट में आवाज उठाई है और 'पेद्दी' के मेकर्स की आलोचना की है कि उन्होंने जाह्नवी के किरदार को किस तरह दिखाया है.
'कॉकरोचों ने कमाल कर दिया', बोले प्रकाश राज, कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन का किया समर्थन
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को बॉलीवुड सेलेब्स का सपोर्ट लगातार मिल रहा है. अब पैन-इंडिया एक्टर प्रकाश राज ने भी CJP को सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर एक बयान दिया है. वो उनके आंदोलन को देख खुश हुए हैं.
'यहां से दफा हो जाओ', रेस्टोरेंट मैनेजर से भिड़ीं अरबाज खान की एक्स-गर्लफ्रेंड, वीडियो वायरल
मुंबई में अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान जॉर्जिया एंड्रियानी की एक व्यक्ति से तीखी बहस हो गई. उस व्यक्ति ने खुद को रेस्टोरेंट का मैनेजर बताया और कथित तौर पर उनसे इवेंट खत्म करने के लिए कहा.
42 की उम्र में जुड़वा बेटों की मां बनी एक्ट्रेस, दादी-नानी ने धूमधाम से मनाई छठी, इमोशनल हुआ पति
दिव्यांका की मां और सास दोनों ने मिलकर छठी की तैयारी की. दादी-नानी ने मिलकर छठी का खाना तैयार किया. बच्चों के लिए जमकर शॉपिंग की.
आलीशान घर में रहते हैं विशाल ददलानी, नहीं करते पूजा-पाठ, नास्तिक होकर लगाई कृष्ण की पेटिंग
विशाल ददलानी म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं. म्यूजिक कंपोजर-सिंगर विशाल ने अपना होम टूर कराया है. उनका घर इतना आलीशान है कि एंट्री लेते ही फाइव स्टार होटल जैसी फीलिंग आती है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क