'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर के सीन्स पर मचा बवाल, फेमस सिंगर ने मेकर्स को जमकर सुनाया

सिंगर सुमंगली अरियानायगम ने अब जाह्नवी कपूर के सपोर्ट में आवाज उठाई है और 'पेद्दी' के मेकर्स की आलोचना की है कि उन्होंने जाह्नवी के किरदार को किस तरह दिखाया है.

Advertisement
पेद्दी को लेकर चर्चा में जाह्नवी कपूर (Photo: YT/ T-Series) पेद्दी को लेकर चर्चा में जाह्नवी कपूर (Photo: YT/ T-Series)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:36 PM IST

'पेद्दी' (Peddi) के रिलीज होने के बाद से ही जाह्नवी कपूर चर्चा में हैं, लेकिन अच्छी वजहों से नहीं. राम चरण की इस फिल्म में जाह्नवी के सीन को बहुत ज्यादा सेक्सुअलाइज (sexualised) करने के लिए आलोचना हो रही है. सोशल मीडिया यूजर्स डायरेक्टर बुची बाबू सना और 'पेद्दी' के मेकर्स की आलोचना कर रहे हैं कि उन्होंने जाह्नवी का इस्तेमाल सिर्फ एक 'प्रॉप' (prop) की तरह किया है. अब सिंगर सुमंगली अरियानायगम ने भी कहा है कि फिल्म में एक्ट्रेस को सिर्फ एक 'टूल' (tool) बना दिया गया है.

Advertisement

सिंगर सुमंगली ने मेकर्स को जमकर लताड़ा
इस पूरे विवाद के बीच फेमस सिंगर सुमंगली अरियानायगम ने फिल्म की टीम पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद कड़ा पोस्ट शेयर किया, जिसमें मेकर्स की सोच पर सवाल उठाए गए हैं. सुमंगली ने लिखा, 'ताकतवर पुरुषों से भरा एक कमरा कमजोर होने के दर्द पर कहानी लिखने के लिए बैठा. लेकिन उसी समय, उन्होंने जाह्नवी कपूर के किरदार को कैमरे के लिए सिर्फ एक शरीर, जबरदस्ती किस (चुंबन) के लिए एक प्रॉप और गाने खत्म होने पर फेंक दिए जाने वाले एक टूल (साधन) में बदल दिया.' 

उन्होंने आगे लिखा कि ये मेकर्स अच्छी तरह जानते थे कि इंसानी गरिमा और सम्मान क्या होता है, लेकिन उन्होंने बस यह तय कर लिया कि जाह्नवी इसके लायक नहीं हैं.

Advertisement

अचियम्मा के किरदार को 'प्रॉप' बनाने पर फूटा गुस्सा
आपको बता दें कि फिल्म 'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर ने 'अचियम्मा' नाम की लड़की का किरदार निभाया है. दर्शकों और क्रिटिक का आरोप है कि फिल्म में जाह्नवी के एक्टिंग या उनकी कला पर ध्यान देने के बजाय, कैमरे को अक्सर उनके सीने, कमर और बैक साइड पर ही टिकाए रखा गया. फिल्म में कई जगह उनके ऐसे शॉट्स डाले गए हैं जो पूरी तरह से 'ऑब्जेक्टिफिकेशन' (महिला को वस्तु की तरह दिखाना) का मामला लगते हैं. हद तो तब हो जाती है जब एक सीन में खुद 'पेद्दी' का किरदार उनके साथ बदसलूकी करता है. इसी वजह से लोग डायरेक्टर बुची बाबू सना और मेकर्स की नीयत पर लगातार सवाल उठा रहे हैं.

जाह्नवी कपूर के 'लाइक' ने खोली पोल
इस भारी आलोचना के बीच सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. इस पोस्ट में जाह्नवी कपूर के रोल को किसी भी एक्ट्रेस के लिए 'सबसे महंगी बेइज्जती' करार दिया गया था. बड़ी बात यह है कि खुद जाह्नवी कपूर ने इस पोस्ट को 'लाइक' किया है, जिसकी पुष्टि हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में भी की गई है. इस वायरल पोस्ट में साफ लिखा था कि मेकर्स जाह्नवी की कमर, मिडरिफ और बैक साइड के शॉट्स दिखाने के लिए कुछ ज्यादा ही ऑब्सेस्ड नजर आए और उन्होंने जानबूझकर फिल्म में ऐसे सीन रखे.

Advertisement

जाह्नवी ने जताई थी आपत्ति
इस वायरल पोस्ट में एक और चौंकाने वाला दावा किया गया है. पोस्ट के मुताबिक, जाह्नवी कपूर ने चुपचाप यह सब बर्दाश्त नहीं किया था. रिपोर्ट्स बताती हैं कि पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान जब जाह्नवी ने इन शॉट्स को देखा, तो उन्होंने मेकर्स और डायरेक्टर के सामने इस पर साफ तौर पर आपत्ति जताई थी और सवाल उठाए थे. यह कदम इंडस्ट्री की महिलाओं को जबरदस्ती ओवर-सेक्सुअलाइज करने की पुरानी आदत के खिलाफ जाह्नवी के हालिया स्टैंड को सही साबित करता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »