Chuhiya Teaser: सस्पेंस से भरा है क्राइम फिल्म 'चुहिया' का टीजर, दिखाई जाएगी दर्दभरी कहानी

फिल्म 'चुहिया' का टीजर मस्तानी ओटीटी से आउट किया गया है. टीजर 36 सेकेंड का है, जो क्राइम के दृश्य से शुरू होता है. टीजर के डायलॉग शानदार हैं. इसमें हैदर काजमी और फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनुपमा प्रकाश की झलक मिलती है. इस फिल्म में 40% बिहार के ही कलाकार हैं और इसकी शूटिंग जहानाबाद जिले के काको में हुई है. 

Advertisement
अनुपमा प्रकाश अनुपमा प्रकाश

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 01 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 6:52 PM IST

बिहार विधान सभा में जिस फिल्म को संदर्भ में रख कर फिल्म नीति और फिल्म सिटी बनाने की बात उठी थी, उस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है. इस फिल्म का नाम 'चुहिया' है, जिसे अवार्ड विनिंग फिल्म 'जिहाद' और 'बैंडिट शकुंतला' फेम फिल्ममेकर हैदर काजमी ने बनाया है. यह एक क्राइम रोमांस फिल्म है. इस फिल्म का टीजर सस्पेंस क्रिएट करता है और फिल्म को लेकर क्यूरिसिटी छोड़ जाता है. 

Advertisement

चुहिया का टीजर हुआ रिलीज

फिल्म 'चुहिया' का टीजर मस्तानी ओटीटी से आउट किया गया है. टीजर 36 सेकेंड का है, जो क्राइम के दृश्य से शुरू होता है. टीजर के डायलॉग शानदार हैं. इसमें हैदर काजमी और फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनुपमा प्रकाश की झलक मिलती है. अनुपमा प्रकाश क्राइम की शिकार होती नजर आ रही हैं. अंत में बात महिला सशक्तिकरण की होती है. इस फिल्म में 40% बिहार के ही कलाकार हैं और इसकी शूटिंग जहानाबाद जिले के काको में हुई है. 

'चूहिया' के टीजर को लेकर हैदर काजमी ने कहा कि हमारी फिल्म की कहानी भारत में शिक्षा प्रणाली, जाति व्यवस्था और लैंगिक असमानता को लेकर है. प्राचीन धार्मिक शिलालेखों से प्रेरित, "बेटी बचाओ.. बेटी पढ़ाओ" जैसे सरकारी प्रोत्साहन की कोई भी राशि उस दुखद प्रथा को रोकने में सक्षम नहीं है, जो मनुष्य को उनकी जाति और लिंग के अनुसार अलग करती है. निचली जाति की महिलाओं को भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में यौन वस्तुओं के रूप में माना जाता है. 

Advertisement

उन्होंने बताया कि चुहिया एक चुलबुली लड़की की कहानी है, जो "पाली" नामक एक छोटे से गांव में एक अच्छा जीवन व्यतीत कर रही होती है. लेकिन उस पर उसके ही गांव के "उच्च जाति के लड़कों" की नजर पड़ती है और उसे अपने यौन उत्कंठा को पूरा करने के लिए किडनैप करता है. उसके बाद फिल्म की जर्नी बेहद महत्वपूर्ण है, जिसके लिए आपको फिल्म के रिलीज का इंतजार करना होगा. 

फिल्म 'चुहिया' में अनुपमा प्रकाश और हैदर काजमी के साथ अभिनेता ओमकार दास मानिकपुरी, अनिल यादव, अरूण कुमार, अक्षय वर्मा, अली खान, शर्मिला डे, सौरभ कुमार, अहद काजमी मुख्‍य भूमिका में हैं. निर्माता अनिस काजमी और डायरेक्‍टर हैदर काजमी हैं. सह - निर्माता प्रीति राव कृष्‍णा हैं. डायलॉग मनोज पांडेय का हैं. फिल्‍म में म्‍यूजिक अमन के श्‍लोक का हैं. पीआरओ रंजन सिन्‍हा हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »