शूट करते हुए अनकंफर्टेबल हुई बालिका वधू की आनंदी, को-स्टार से की नफरत

बालिका वधू फेम अविका गौर अपनी अपकमिंग फिल्म 'अगली स्टोरी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर अविका ने कहा कि कुछ सीन्स शूट करते हुए वो असहज हुईं, जिसे सुनकर उनके को-एक्टर दंग रह गए.

Advertisement
असहज हुईं अविका (Photo: Instagram @avikagor) असहज हुईं अविका (Photo: Instagram @avikagor)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

बालिका वधू फेम अविका गौर टेलीविजन से फिल्मों की ओर रुख कर चुकी हैं. इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'अगली स्टोरी' के प्रमोशन में बिजी हैं. ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर फिल्म की कास्ट और क्रू ने फिल्म और इसके प्रोडक्शन के बारे में खुलकर बात की.  प्यार के काले पहलू को दिखाने वाली इस फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है.

Advertisement

इसी बीच लीड एक्ट्रेस अविका गौर ने कुछ बोला जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. फिल्म में अविका नंदू के अपोजिट रोल में हैं. इवेंट में उन्होंने बताया कि कुछ सीन शूट करते वक्त उन्हें असहज महसूस हुआ. पहले तो नंदू हैरान रह गए, लेकिन जब अविका ने वजह बताई, तो उनकी राहत का ठिकाना नहीं रहा.

सीन में असहज हुईं अविका 
अविका ने बताया कि जब मैं शूटिंग कर रही थी, तो नंदू के साथ कुछ सीन्स थे, जिसमें वो वो नॉर्मल नहीं व्यवहार कर रहे थे. ये देखकर उन्हें नफरत करने लगी. ये सुनकर नंदू मुस्कुरा टीम के साथ उनके पीछे खड़े नंदू हंस दिए. अविका ने कहा कि इतने साल के करियर में पहली बार मुझे असहज महसूस हुआ. ये सुनकर नंदू शॉक रह गए. 

अविका आगे बोलीं, मैं उन सीन से छुटकारा पाना चाहती थी और जिंदगी में कुछ और करना चाहती थी, क्योंकि कैरेक्टर की वो असहजता मुझे महसूस हो रही थी. ये सुनकर नंदू ने राहत की सांस ली, समझ गए कि अविका का मतलब उनसे पर्सनली नहीं, बल्कि कैरेक्टर्स के इमोशंस से था. मुस्कुराते हुए उन्होंने हाथ जोड़ लिए.

Advertisement

अविका कहती हैं कि जिस स्क्रिप्ट से मुझे नफरत हो गई, वो चीज कहीं ना कहीं कोई और झेल रहा होगा. इसलिए वक्त आ गया है जब फिल्में सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि सोशल मैसेज के लिए भी बननी चाहिए. 

नंदू ने फिल्म के बारे में कहा, ये मेरे लिए नया चैलेंज है. स्टोरी थ्रिलिंग और इंगेजिंग मोमेंट्स से भरी है. अविका ने अपने कैरेक्टर को गहराई दी और डायरेक्टर प्रणव स्वरूप ने कमाल की फिल्म बनाई. अविका और नंदू की फिल्म ये 22 मई को वर्ल्डवाइड थिएटर्स में रिलीज होगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement