रणबीर, रणवीर को नहीं जानते अन्नू कपूर! बोले- रोते हुए आएंगे तो भी नहीं पहचान पाऊंगा

बॉलीवुड अभिनेता अन्नू कपूर अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं. अब उन्होंने खुलासा किया कि वह रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा को नहीं जानते.

Advertisement
अन्नू कपूर ने रणबीर कपूर और रणवीर सिंह को लेकर बड़ा दावा किया है. अन्नू कपूर ने रणबीर कपूर और रणवीर सिंह को लेकर बड़ा दावा किया है.

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:02 AM IST

अपने बेबाक बयानों के कारण से चर्चा में रहने वाले अभिनेता अन्नू कपूर ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया. अन्नू कपूर ने कहा कि वह रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा को नहीं जानते है. 

एक पॉडकास्ट में जब उनसे रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि वह इन एक्टर्स को पर्सनली नहीं जानते हैं. उन्होंने कहा 'ना शक्ल से जानता हूं, ना पर्सनली जानता हूं. अगर वह रोने सामने आएंगे तो मुझे पता भी नहीं चलेगा. वह कौन हैं मुझे मालूम भी नहीं हैं.

Advertisement

अन्नू कपूर ने कहा कि वह रणबीर कपूर को इसलिए जानते हैं क्योंकि वह ऋषि कपूर के बेटे हैं. बाकी एक्टर्स के काम को ज्यादा नहीं देखा है. उन्होंने कहा कि रणबीर तो ऋषि कपूर का लड़का हैं ना इसलिए मैं जानता हूं. और बाकी... मैंने उनका काम देखा कभी नहीं हैं. तो कैसे बोलते हैं, कैसे खड़े होते हैं. मुझे क्या पता कि क्या बात करते हैं.'

बड़े कलाकारों के आलोचकों को करारा जवाब दिया

इस बातचीत के दौरान अन्नू कपूर ने नसीरुद्दीन शाह का अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के एक्टिंग स्किल पर की गई कमेंट्स का भी जिक्र किया. उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के बारे में कहा 'जब भी बोलोगे, नकारात्मक ही बोलोगे, इस देश में तुम्हे भी अहम बोलने वाले बहुत लोग हैं, कि तुम अहम एक्टर हो. उनके दृष्टिकोण से सत्य कुछ नहीं हो जाता. जनता ने तो उनको (अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ) को सुपरस्टार बनाया है. वह इन सक्सेसफुल स्टार के बारे में ही क्यों बोलते हैं.'
 
अन्नू कपूर ने चार दशक से ज्यादा समय में कई यादगार किरदार निभाए हैं. अगर वर्कफ्रंट की बात करे तो वह फिल्म उत्तर दा पुत्तर में मुख्य भूमिका में थे, जो जुलाई 2026 में रिलीज हुई थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »