लड़के से लड़की बनीं अनाया बांगड़, सर्जरी के बाद हुईं इमोशनल, बोलीं- हमारे अस्तित्व को मिटाया नहीं जा सकता

अनाया बांगड़ ने काफी दर्द सहकर लड़के से लड़की बनने की जर्नी पूरी कर ली है. अनाया की सर्जरी सक्सेसफुल हुई है. अब उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है. फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं.

Advertisement
इमोशनल हुईं अनाया बांगड़ (Photo: Instagram @anayabangar) इमोशनल हुईं अनाया बांगड़ (Photo: Instagram @anayabangar)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:57 AM IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे आर्यन बांगड़ ने अपनी पहचान बदलकर नई जिंदगी की शुरुआत की है. आर्यन अब अनाया बांगड़ बन चुकी हैं. कई चुनौतियों के बाद सर्जरी कराकर वो अब लड़के से लड़की बन चुकी हैं. अनाया लगातार पोस्ट शेयर करके फैंस को अपनी जर्नी से जुड़ी अपडेट दे रही हैं. अनाया का अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है 

Advertisement

चर्चा में अनाया की पोस्ट

अनाया की सेक्स अफर्मिंग सर्जरी बैंकॉक में हुई है. वो अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने अस्पताल से बेड से एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि समाज में ट्रांसजेंडर्स को आज भी बुरी नजर से देखा जाता है.

अनाया इमोशनल होती दिखीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा- मुझे लगता है कि यह रास्ता हमें भगवान ने ही दिखाया है... ताकि हम इस दुनिया के दोहरेपन (स्त्री-पुरुष) को एक्सपीरियंस कर सकें और एक ट्रांसजेंडर, जेंडर नॉन-कन्फर्मिंग शख्सियत या इस समुदाय के हिस्से के रूप में अपनी  शक्ति को पहचान सकें और आगे बढ़ सकें. 

अनाया ने आगे लिखा- जिन कठिनाइयों का हम सामना करते हैं, वो सिर्फ संघर्ष नहीं हैं... वो हमारे अंदर कुछ गहरा आकार दे रही हैं. यह सिर्फ हमारे अपने लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता की भलाई के लिए है. 

Advertisement

'ऐसे समय में भी, जब समाज के नियम या सिस्टम हमारे अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं या हमें सीमित करने की कोशिश करते हैं... यह हमें याद दिलाता है कि हमारी सच्चाई ऐसी चीज नहीं है, जिसे मिटाया जा सके. कुछ भी हो, यह हमें अपनी पहचान में और भी मजबूती से खड़े होने के लिए इंस्पायर करते हैं. 

अनाया के सपोर्ट में उतरे फैंस

अनाया बांगड़ की पोस्ट पर फैंस उनके सपोर्ट में आगे आ रहे हैं और उन्हें खूब प्यार दे रहे हैं. फैंस का कहना है कि अनाया ने जो हिम्मत दिखाई है, उन्हें उनपर गर्व है. 

बता दें कि अनाया ने हाल ही में बैंकॉक में वैजिनोप्लास्टी (वजाइना क्रिएट करना) सर्जरी कराई है. सर्जरी के बाद वो 3-4 दिन तक बेड रेस्ट पर रहीं. अभी भी वो अस्पताल में हैं. 

कैसे लड़के से लड़की बनीं अनाया?

अनाया का जन्म लड़के के तौर पर हुआ था. मगर हमेशा से वो लड़की बनना चाहती थीं. समाज की परवाह किए बगैर उन्होंने अपने दिल की सुनी. साल 2023 में उनकी लड़के से लड़की बनने की जर्नी शुरू हुई. शुरुआत में उन्हें परिवार का सपोर्ट नहीं मिला. उन्हें सब अकेले ही झेलना पड़ा. लेकिन बाद में उनकी ट्रांजिशन जर्नी में उन्हें परिवार का भी साथ मिल गया. अब 2026 में वो सर्जरी कराकर पूरी तरह से लड़की बन चुकी हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »