Adipurush Controversy: मेकर्स पर फूटा पुनीत इस्सर का गुस्सा, बोले- रावण को तालिबानी बना दिया है

आदिपुरुष में कैरेक्टर्स के लुक पर छिड़े विवाद पर महाभारत के दुर्योधन यानी पुनीत इस्सर ने भी अपने ओपिनियन शेयर किए. पुनीत के मुताबिक आस्था से जुड़ी किसी कहानी को दिखाने के लिए आप जरूरत से ज्यादा लिबर्टी नहीं ले सकते.

Advertisement
आदिपुरुष विवाद: सैफ अली खान, पुनीत इस्सर आदिपुरुष विवाद: सैफ अली खान, पुनीत इस्सर

नेहा वर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 7:25 PM IST

आदिपुरुष फिल्म पर विवाद गहराता जा रहा है. जब से टीजर लॉन्च हुआ है, रामायण में आस्था रखने वाले लोग इसकी निंदा कर रहे हैं. वजह है सैफ अली का रावण लुक और हनुमान को चमड़े का बेल्ट पहने दिखाना. सैफ अली खान के कैरेक्टर लंकेश के लुक को रावण कम खिलजी का ज्यादा बताया जा रहा है. इस पूरी कन्ट्रोवर्सी पर 'टीवी के दुर्योधन' पुनीत इस्सर ने अपनी राय दी. पुनीत ने कहा कि रावण एक महान ज्ञानी था, अगर उसके माथे पर तिलक नहीं तो वो रावण नहीं. 

Advertisement

आदिपुरुष ने किया आस्था से खिलवाड़
पुनीत इस्सर बीआर चोपड़ा की महाभारत में दुर्योधन का कैरेक्टर प्ले कर चुके हैं. उन्हें आज भी दुर्योधन के रूप में ज्यादा जाना जाता है. आदिपुरुष में कैरेक्टर्स के लुक पर छिड़े विवाद पर पुनीत ने भी अपने ओपिनियन शेयर किए. पुनीत के मुताबिक आस्था से जुड़ी किसी कहानी को दिखाने के लिए आप जरूरत से ज्यादा लिबर्टी नहीं ले सकते. पुनीत ने कहा- 'एक फिल्ममेकर क्रिएटिव लिब्रर्टी के नाम पर हमारे इतिहास का खंडन नहीं कर सकता है. एक रावण, जो चार वेदों और छ शास्त्रों का ज्ञाता था, उससे बड़ा महान शिव भक्त कोई हुआ ही नहीं. अगर उसके माथे में तिलक नहीं लगा हो, तो वो रावण कैसे हो गया.'

आस्था की कहानी से इतनी लिबर्टी ठीक नहीं
पुनीत ने आगे कहा- 'आप इतनी लिबर्टी तो नहीं ले सकते हैं. मैं उन्हीं मेकर्स से पूछना चाहूंगा कि क्या उनमें क्षमता है कि वो सिख गुरुओं को बिना मूंछ के दिखा सकते हैं? या जीसस क्राइस्ट को क्लीन शेव का दिखा सकते हैं? तो फिर रावण के साथ ऐसा क्यों हुआ है. वो तो बिलकुल अलाउद्दीन खिलजी और तैमूर की तरह लग रहा है. मैं तो कहूंगा कि जनता का जो आक्रोश है, वो कहीं से भी गलत नहीं है. मेकर्स को थोड़ा इन सब चीजों का ध्यान रखना चाहिए.'

Advertisement

पुनीत ने कैरेक्टर्स के लुक पर पूरी तरह से नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा- 'टीजर में भगवान राम को मूंछ दे रहे हैं, लेकिन रावण के बाल कटे हुए, स्पाइक्स लुक दे रहे हैं. वो तो बिलकुल तालिबानी लग रहा है. आप रावण को तालिबानी क्यों बना रहे हैं. देखिए मैं कोई कट्टरवादी बात नहीं कर रहा हूं. मुझे जो दिख रहा है, वो सही नहीं है. कुछ दिन पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक वेबसीरीज आई थी, जिसे कुणाल कोहली ने डायरेक्ट की थी, वो नहीं चली.'

बाकि धर्म पर चुप्पी क्यों
पुनीत बोले- 'भगवान राम को आपने लोगों के कपड़े पहनाए हैं. ऐसा क्यों करते हैं भाई. देखिए लोगों के मन मस्तिष्क में राम बसे हुए हैं, उनको लेकर श्रद्धा है. आप ऐसा करेंगे, तो इसका गुस्सा तो जाहिर निकलेगा ही. हमारे देश में दिक्कत यही है कि हम बाकी कौम की मजहब के खिलाफ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकते हैं क्योंकि उनके गुस्से को आप बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं. क्योंकि आप डरते हैं, तो क्या हिंदू जो है, वो मंदिर का घंटा है, जिसे कोई आकर बजाकर चला जाए. ये नहीं होना चाहिए था.'

बता दें इससे पहले रामानंद सागर की रामायण में सीता बनी दीपिका चिखलिया ने भी इस बात से नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि आस्था से खेलना सही नहीं. उतनी ही क्रिएटीविटी लाएं, जितना कि लोग एक्सेप्ट कर सकें. वहीं मुकेश खन्ना ने भी चेतावनी दे डाली थी कि अंजाम अच्छा नहीं होगा. फिल्म जरूर फ्लॉप होगी, आप चाहें कितने भी करोड़ लगा लें. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »