'आधी रात कमरे में घुसा डायरेक्टर, की गंदी डिमांड', एक्ट्रेस बोली- फिल्म से बाहर कर दिया

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संदीपा विर्क ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में हुए उत्पीड़न के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने डायरेक्टर द्वारा की गई गंदी हरकतों का खुलासा किया और बताया कि कैसे उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया.

Advertisement
तिहाड़ जेल में सहा अपमान (Photo: Instagram/ @sandeepavirk) तिहाड़ जेल में सहा अपमान (Photo: Instagram/ @sandeepavirk)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संदीपा विर्क पिछले कुछ वक्त से हेडलाइंस में हैं. संदीपा को 6 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में 4 महीने तिहाड़ जेल में बिताने पड़े थे. हाल ही में वो जमानत पर जेल से बाहर आईं. एक इंटरव्यू में उन्होंने जेल का एक्सपीरियंस और निजी जिंदगी से जुड़ी कई कहानियों का खुलासा किया. 

डायरेक्टर ने की गंदी हरकत
Jyotsna Bedi के पॉडकास्ट में संदीपा ने पंजाबी इंडस्ट्री की पोल खोली. उन्होंने कहा कि पंजाबी इंडस्ट्री में तो बहुत गंद है. वहां तो डायरेक्टर आधी रात को कमरे में ही आ गया था. एक फिल्म के लिए मैंने 7 दिनों की शूटिंग की थी, जिसमें दिलप्रीत ढिल्लों एक्टर थे. हमने अमृतसर के खालसा कॉलेज में शूट कर लिया था. शूटिंग के बाद रात 12 बजे डायरेक्टर ने मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाया. मैंने उन्हें देखकर दरवाजा खोल दिया. अगर कोई आपका दोस्त होगा, तो आप उसे देखकर दरवाजा खोलोगे ही ना. 

Advertisement

'मैंने उनसे कहा कि सर मैं सो रही थी, तो वो आकर बेड पर ही बैठ गया. उसने मुझसे कहा कि मैं तो यहीं रहूंगा. यही सोऊंगा. जब उसने ऐसा बोला, तो मैंने सीधा बोला कि मैं ऐसे नहीं कर पाऊंगी. उसने मुझसे कहा कि फिर मैं मूवी से निकाल दूंगा. उसे लगा कि वो ऐसा बोलेगा, तो मैं डर कर उसके साथ सब कर लूंगी. क्योंकि शूट कर लिया है. मुझे लगा कि ये ऐसे ही बोल रहा है और फिल्म से निकालेगा नहीं. लेकिन उसने मुझे सच में मूवी से निकाल दिया. सुबह उठकर कहता है कि कोई शूट ही नहीं है. मैंने कहा कि कोई बात नहीं.' 

संदीपा कहती हैं कि अगर मैं वो फिल्म कर भी लेती. वैसे तो वो फिल्म फ्लॉप हो गई. क्योंकि मेरे साथ जो बुरा करता है, मैंने उसका बुरा होते हुए देखा है. क्योंकि अगर कोई सच्चा होता है और उसका कोई बुरा करता है, तो उसका बदला ऊपर वाला भी लेता है. 

Advertisement

इसी इंटरव्यू में संदीपा ने ये भी बताया कि तिहाड़ जेल में एंट्री के वक्त होने वाला चेकिंग प्रोसीजर बहुत अपमानजनक होता है. जेल भेजने से पहले हॉस्पिटल ले जाकर मेरा प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया गया था. वहां छोटी उम्र के लड़के मुझसे कह रहे थे कि प्रेग्नेंसी टेस्ट कर दो. मेरे लिए ये बहुत ज्यादा शर्मिंदगी भरा था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement