Film Wrap: नमाजी 'विभूति नारायण' ने मकान मालकिन से की थी शादी, रणवीर सिंह पर बैन की अपील

टीवी के संस्कारी ‘विभूति नारायण’ की लव स्टोरी से लेकर रणवीर सिंह पर FWICE की बैन अपील तक, आज एंटरटेनमेंट की दुनिया में खूब हलचल रही. पढ़े सभी बड़ी खबरे हमारे फिल्म रैप में...

Advertisement
पढ़ें मंगलवार की बड़ी खबरें पढ़ें मंगलवार की बड़ी खबरें

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:25 PM IST

टीवी के‘विभूति नारायण’ यानी आसिफ शेख की लव स्टोरी से लेकर रणवीर सिंह पर FWICE की बैन अपील तक, आज एंटरटेनमेंट की दुनिया में खूब हलचल रही. जहां एक तरफ भाभीजी घर पर हैं फेम एक्टर की निजी जिंदगी चर्चा में रही, वहीं रणवीर सिंह का डॉन 3 विवाद लगातार सुर्खियां बटोरता रहा. बॉलीवुड से टीवी तक, पढ़िए दिनभर की बड़ी और मसालेदार खबरें एक साथ, हमारे मंगलवार के फिल्म रैप में.

Advertisement

तेज प्रताप का राजनीति से टूटा नाता! पवन-निरहुआ संग शोबिज में ली एंट्री, कमाल दिखाएंगे लालू प्रसाद के लाल? 

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वजह राजनीति नहीं, बल्कि भोजपुरी शोबिज की दुनिया है. राजनीति से दूरी और पार्टी के अंदर लगातार विवादों के बीच अब तेज प्रताप नए अंदाज में एंटरटेनमेंट की दुनिया में एंट्री मारने जा रहे हैं. 

नमाज पढ़ते हैं 'विभूति नारायण', 37 साल पहले मकान मालकिन से रचाई शादी, 'दादी सास' ने पक्का किया था रिश्ता

'भाभीजी घर पर हैं' फेम एक्टर आसिफ शेख फैंस के दिलों पर राज करते हैं. उन्हें शो में अपने किरदार विभूति नारायण मिश्रा से घर-घर में पहचान मिली. उनकी एक्टिंग के लोग मुरीद हैं.

रणवीर सिंह पर बैन! FWICE की सफाई के बाद भी नहीं थमा विवाद, सेलेब्स ने लगाई क्लास

Advertisement

अभी तो बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ठीक से अपनी धुरंधर सक्सेस को भुना भी नहीं पाए थे, अभी तो वो कांतारा विवाद से बाहर ही निकले थे कि एक मुसीबत ने उन्हें घेर लिया. रणवीर पर FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) ने बैन लगाने का ऐलान कर  दिया. फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की फिल्म डॉन 3 से रणवीर सिंह के अचानक बाहर होने के बाद ये फैसला लिया गया. 

बिकिनी में शिखर धवन की पत्नी, बोल्डनेस से लगाई आग, शेयर किए प्राइवेट मोमेंट

पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन दूसरी शादी के बाद अपनी लाइफ के बेस्ट फेज को एंजॉय कर रहे हैं. हाल ही में वो पत्नी सोफी शाइन संग बाली वेकेशन पर गए थे.

पीछे पड़ी करणी सेना, बोल्ड ड्रेस पहनने पर मिली धमकियां! 29 साल की एक्ट्रेस ने झेला तनाव, पड़ा दिल का दौरा

एक्ट्रेस और फैशन इंडस्ट्री में अपनी बोल्ड स्टाइल के लिए मशहूर खुशी मुखर्जी ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई दर्दनाक खुलासे किए हैं. 29 साल की एक्ट्रेस ने भावुक होते हुए बताया कि पिछले कुछ साल उनके लिए बेहद मुश्किलों भरे रहे. खुशी का कहना है कि उन्हें लगातार उत्पीड़न, धमकियों और सोशल प्रेशर का सामना करना पड़ा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement