एक्ट्रेस कृतिका कामरा और क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर ने 11 मार्च को शादी की. उनकी इंटीमेट वेडिंग में फिल्म और खेल जगत के सितारों ने शिरकत की. न्यूलीवेड कपल को सबने शादी की मुबारकबाद दी.
मलाइका अरोड़ा, सोहा अली खान, अमृता अरोड़ा, पूजा गौर को भी फंक्शन में देखा गया. सहवाग, जहीर खान, युवराज सिंह अपनी फैमिली संग नजर आए.
सभी गेस्ट ने पैप्स को पोज दिए. शादी के बाद न्यूलीवेड कपल ने भी फोटोज क्लिक कराईं. लेकिन क्या आप जानते हैं पार्टी में बड़े-बड़े सितारों के बीच नन्हे मुन्ने स्टारकिड्स ने लाइमलाइट लूटी.
जहीर खान और सागरिका घाटगे के बेटे फतेह ने अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीता. कपल पिछले साल ही शादी के 8 साल बाद पेरेंट्स बना था.
गौरव और कृतिका की शादी में कपल का बेटा छाया रहा. उन्होंने बेटे का नाम फतेह सिंह खान रखा है. पैप्स के सामने पोज देते वक्त फतेह ने मुंह में हाथ रखा हुआ था. वो बेहद क्यूट नजर आया.
वहीं युवराज सिंह और हेजल कीच भी अपने बच्चों के साथ पार्टी में पहुंचे थे. उनके एक बेटा और एक बेटी है. लिटिल किड्स ने पैप्स को पोज दिए.
युवराज ने जहां बेटे को गोद में पकड़ा हुआ था. वहीं हेजल ने बेटी को लिया हुआ था. जो कि यैलो लहंगे में प्रिसेंस लगीं. बेटे का लुक फॉर्मल था.
दोनों को देखकर साफ लग रहा था कि वो पैप्स फ्रेंडली नहीं हैं. बच्चे अपने पेरेंट्स की गोद में जाकर उनके गले लग गए. उनकी मासूमियत ने फैंस का दिल जीत लिया है.
कृतिका-गौरव के घर के बाहर एक शानदार मोमेंट भी हुआ. अचानक से आशीष नेहरा आए और युवराज के लाडले बेटे को गोद में लेकर खिलाने लगे. वो युवराज के बेटे को हवा में उछालते हैं और प्यार लुटाते हैं.
(All Photos: Yogen Shah)