Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

8 बच्चों का पापा बनेगा यूट्यूबर? दूसरी पत्नी को जायदाद का लालच, IVF से एकसाथ करेगी 3 बच्चे!

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:23 PM IST
  • 1/11

यूट्यूबर अरमान मलिक 5 बच्चों के पिता हैं. पहली पत्नी पायल से उनके 4 बच्चे और दूसरी बीवी कृतिका से अरमान को 1 बेटा है.
 

  • 2/11

मलिक परिवार में 5 बच्चे होने के बाद भी अरमान और उनकी पत्नियों की बेबी को लेकर चाह खत्म नहीं हुई है.
 

  • 3/11

घर में सब चाहते हैं कृतिका अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी प्लान करें. कृतिका इसके लिए राजी हो गई हैं. वो IVF के जरिए ट्विन प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं.
 

Advertisement
  • 4/11

हालांकि उनका व्लॉग देखकर इंटरनेट पर लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कईयों का कहना है कृतिका इनसिक्योरिटी की वजह से जुड़वा बच्चे कर रही हैं.
 

  • 5/11

किसी ने लिखा- कृतिका जब नैचुरली प्रेग्नेंट हो सकती हैं. फिर क्यों IVF का सहारा लेकर मां बनने की कोशिश कर रही हैं. शख्स ने कृतिका की प्रेग्नेंसी प्लानिंग को पीआर स्टंट बताया. 
 

  • 6/11

पायल ने यूजर्स के ऐसे ही कुछ निगेटिव कमेंट्स को लेटेस्ट व्लॉग में पढ़ा. उन्होंने हेटर्स की क्लास लगाते हुए उन्हें सबक भी सिखाया.
 

Advertisement
  • 7/11

एक यूजर का मानना है कि कृतिका प्रॉपर्टी में पायल के बराबर की हिस्सेदारी के लिए जुड़वां नहीं ट्रिप्लेट्स पैदा करेंगी. ताकि जायदाद के बंटवारे में वो पीछे ना रहें.
 

  • 8/11

पायल ने कमेंट पढ़ा. जिसमें लिखा है- अब कृतिका IVF से ट्रिप्लेट्स पैदा करेंगी. ताकि जायदाद में सबका हिस्सा बराबर हो जाएगा.
 

  • 9/11

यूजर को जवाब देते हुए पायल ने कहा- तुम्हारे यहां होता होगा हिस्सा, हमारे यहां नहीं होता. जो कुछ है हम तीन और हमारे 5 बच्चों का है.
 

Advertisement
  • 10/11

कृतिका की प्रेग्नेंसी को लेकर हो रही ये बातचीत यूजर्स को व्यूज बढ़ाने का स्टंट लग रही है. इससे पहले भी वो बच्चे और शादी को लेकर फेक कंटेंट बना चुके हैं.
 

  • 11/11

All Photos: Instagram @armaan__malik9
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement