Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

5वीं बार पापा बनकर नाचे अरमान, सौतन के बेटे को गोद में लेकर रोईं कृतिका, मलिक परिवार में जश्न

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:00 AM IST
  • 1/9

करोड़पति यूट्यूबर अरमान मलिक के परिवार में जश्न मन रहा है. उनके घर में नन्हा मेहमान आया है. अरमान अब 5 बच्चों के पिता बन गए हैं. उनकी पहली पत्नी पायल ने बेबी बॉय को जन्म दिया है.
 

  • 2/9

बीती रात पायल की डिलीवरी हुई है. उनकी ये तीसरी प्रेग्नेंसी थी. पायल को पहले एक बेटा चीकू हुआ था. फिर सालों बाद वो जुड़वां बच्चों (बेटा-बेटी) की मां बनीं. अब पायल ने तीसरी बार बेटे को जन्म दिया है.
 

  • 3/9

अरमान का दूसरी पत्नी कृतिका से भी एक बेटा है. मलिक परिवार में अब 4 बेटे और 1 बेटी हो गई है. फिर से घर में नन्हे राजकुमार के जन्म लेने के बाद परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं है. 
 

Advertisement
  • 4/9

कृतिका ने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो सौतन पायल के बेटे को गोद में लेकर इमोशनल होती दिखीं. उनके आंसू नहीं रुके. नन्हे लाडले को गोद में लेकर वो रोती दिखीं.
 

  • 5/9

पायल और कृतिका में बहनों जैसा प्यार है. भले ही रिश्ते वो में सौतन हैं, लेकिन उनके बीच एक दूसरे के लिए बेशुमार प्यार है. वो सौतन बनने से पहले बेस्ट फ्रेंड थीं.
 

  • 6/9

उनका दोस्ती का ये अटूट रिश्ता आज भी कायम है. पायल की डिलीवरी से पहले कृतिका भी नर्वस थीं. जब बेबी का जन्म हुआ तो पूरा परिवार खुशी से डांस करने लगा. 
 

Advertisement
  • 7/9

अरमान ने इंस्टा पर बेटे की पहली झलक भी शेयर कर दी है. कपल का कहना है उनका बेटा बिल्कुल जैद (कृतिका का बेटा) जैसा दिखता है. फैंस ने बेबी पर प्यार लुटाया है.
 

  • 8/9

डिलीवरी के बाद पायल ने भी अपने लाडले पर प्यार लुटाया. एक फोटो सामने आई है जिसमें पायल-कृतिका ने बेबी बॉय संग पोज दिए हैं. फैंस ने मलिक परिवार को ढेर सारी बधाई दी है.
 

  • 9/9

All Photos: Instagram @payal_malik_53
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement