Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

कौन थे अंकित बालियान? 'गोली मारेंगे' गाने से मचाया बवाल! राजनीति से जुड़ने की थी मंशा, बेरहमी से हुई हत्या

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 26 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:14 PM IST
  • 1/9

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. मशहूर सिंगर अंकित बालियान की उत्तर प्रदेश के शामली जिले में गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है.  (Photo: Instagram/ankiitbaliyann)

  • 2/9

हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस खौफनाक वारदात से महज दो घंटे पहले ही अंकित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था. (Photo: Instagram/ankiitbaliyann)

  • 3/9

किसी को अंदाजा भी नहीं था कि सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़ने वाला यह कलाकार कुछ ही देर में हमेशा के लिए खामोश हो जाएगा. इस अचानक हुई वारदात से जहां अंकित का परिवार पूरी तरह टूट चुका है, वहीं उनके लाखों चाहने वाले और म्यूजिक इंडस्ट्री गहरे सदमे में है. (Photo: Instagram/ankiitbaliyann)

Advertisement
  • 4/9

अंकित बालियान मूल रूप से शामली जिले के बंटीखेड़ा गांव के रहने वाले थे. अपनी सिंगिंग और हुनर के दम पर उन्होंने बहुत कम समय में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम कमा लिया था. वह सिर्फ एक गायक ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन एक्टर, गीतकार और संगीतकार (म्यूजिक कंपोजर) भी थे.  (Photo: Instagram/ankiitbaliyann)

  • 5/9

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली का माहौल और संस्कृति काफी हद तक हरियाणा से मिलती-जुलती है, जिसकी वजह से अंकित का झुकाव बचपन से ही हरियाणवी संगीत की तरफ रहा. उन्होंने अपनी देसी गायकी के अनोखे अंदाज से हर उम्र के लोगों का दिल जीत लिया था. (Photo: Instagram/ankiitbaliyann)

  • 6/9

अंकित को बचपन से ही संगीत का जुनून था, लेकिन पेशेवर तौर पर उन्हें असली पहचान करीब तीन साल पहले मिलनी शुरू हुई थी. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और देखते ही देखते यूट्यूब व अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ गई. (Photo: Instagram/ankiitbaliyann)

Advertisement
  • 7/9

अंकित के गानों की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि वे ग्रामीण जीवन के देसी मिजाज और आज के युवाओं की भावनाओं को बहुत सादगी से पेश करते थे. यही वजह थी कि यूथ के बीच उनका एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता था. (Photo: Instagram/ankiitbaliyann)

  • 8/9

अपने छोटे से करियर में अंकित ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया था. उनके सबसे मशहूर गानों में 'खाटोला', 'जेल के भीतर भारी कोर्ट में गोली मारेंगे' और 'जाट-जाटनी' जैसे ट्रैक शामिल हैं, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया.  (Photo: Instagram/ankiitbaliyann)

  • 9/9

उन्होंने हरियाणवी इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों जैसे मासूम शर्मा, रानू पंजाबी, अंजलि राघव और आशु ट्विंकल के साथ मिलकर भी काम किया था.  बताया जा रहा है कि अंकित बालियान इन दिनों जिला पंचायत चुनाव की तैयारी भी कर रहे थे. अब उनकी हत्या ने बड़े सवाल खड़े कर दिए है.
 (Photo: Instagram/ankiitbaliyann)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement