एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर तान्या चटर्जी अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं. तान्या कई सीरीज में बोल्ड सीन्स भी दे चुकी हैं.
तान्या ने Alphaneon Studioz संग अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि एक सीरीज की शूटिंग के दौरान उनके को-एक्टर ने उन्हें काफी अनंफर्टेबल फील कराया था.
इस बात पर तान्या से पूछा गया कि एक्टर ने ऐसा क्या किया था, जिससे वो अनंफर्टेबल फील करने लगी थीं? तान्या चटर्जी बोलीं- मेरी फर्स्ट सीरीज थी 'कसक'. उस सीरीज में सारी कास्ट फेमस थी.
'सीरीज में मेरा भी अहम किरदार था. उसकी शूटिंग के दौरान मेरा एक को-एक्टर मुझे काफी ज्यादा अनकंफर्टेबल फील करा रहा था.'
'वो एक्टर जब पीछे से मुझे हग कर रहा था, तब वो मुझे गलत तरीके से पुश कर रहा था. सीन में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड का रिलेशनशिप दिखाया जा रहा था. वो रोमांस कर रहे थे. डीप लव में थे. वो शादी करने वाले थे.'
'मुझे लगा कि वो एक्टर उस सीन में ज्यादा ही एक्साइटेड हो गया था. वो जब पीछे से मुझे हग कर रहा था, तब वो गलत तरीके से मुझे पुश करने लगा था.'
बता दें कि तान्या चटर्जी ने बोल्ड शोज और म्यूजिक वीडियोज में काम किया है. इंस्टा पर भी उनकी सिजलिंग पर्सनैलिटी देखने को मिलती है.
(All Photos: Instagram @taniya_chatterjee)