युवा सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा अपनी जादुई धुनों के साथ-साथ अपने अनूठे स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की, जो कला और आध्यात्मिकता का एक अद्भुत संगम पेश करती हैं. (Photo: Instagram/rishabsmusic)
इन तस्वीरों में ऋषभ के हाथों पर बने खास टैटू डिजाइन और उनके पहनावे ने सबका ध्यान खींचा है. यह सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहरा धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व छिपा है, जिसे ऋषभ ने बहुत ही खूबसूरती से अपनी कला के साथ जोड़ा है. (Photo: Instagram/rishabsmusic)
ऋषभ ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें उनके पूरे हाथ पर बने टैटू का डिजाइन साफ देखा जा सकता है. यह डिजाइन भगवान शिव और रामायण के पात्रों से प्रेरित है. इसमें 'नटराज' की आकृति है, जो ब्रह्मांडीय नृत्य और ऊर्जा का प्रतीक है. (Photo: Instagram/rishabsmusic)
इसके अलावा, डिजाइन में 'रक्त कमल' (जो रावण का प्रिय पुष्प माना जाता है) और 'बेल पत्र' को भी दर्शाया गया है, जो सीधे महादेव की पूजा से जुड़े हैं. यह दिखाता है कि ऋषभ अपनी संगीत साधना को ईश्वर की भक्ति का ही एक रूप मानते हैं. (Photo: Instagram/rishabsmusic)
डिजाइन में 'सितार के तार' (Strings) को लहरों की तरह दिखाया गया है, जो उनके वाद्य यंत्र के प्रति प्रेम को दर्शाता है. साथ ही, इसमें 'कैलाश पर्वत' और 'विंड पैटर्न' भी बनाया गया है. वायु का यह पैटर्न हनुमान जी यानी 'पवन पुत्र' का प्रतिनिधित्व करता है. अंत में एक 'शंख' का डिजाइन भी देखा गया है. (Photo: Instagram/rishabsmusic)
फोटोज में ऋषभ एक सुनहरे रंग के मेटालिक आर्मर (कवच) जैसे ऊपरी पहनावे में नजर आ रहे हैं, जो उन्हें एक आधुनिक योद्धा या किसी दिव्य कलाकार जैसा लुक दे रहा है. (Photo: Instagram/rishabsmusic)
ऋषभ ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, 'यह जो मेरा 'लुक' है. जिसे मैं 'शांति का योद्धा' (Warrior of Peace) कहता हूं — यह मेरे लिए सिर्फ एक पहनावा नहीं है. यह एक ऐसी भावना है जिसे मैं अपने भीतर संजोकर रखता हूं.' (Photo: Instagram/rishabsmusic)
'भगवान शिव से प्रेरित यह 'लुक' उस कवच का प्रतीक है जिसे मैं पहनता हूं. दुनिया से लड़ने के लिए नहीं, बल्कि दुनिया के बीच रहते हुए भी अपने भीतर स्थिर और शांत बने रहने के लिए. उनकी छत्रछाया में मुझे सुरक्षित, सही राह पर और किसी तरह से अजेय होने का एहसास होता है.' (Photo: Instagram/rishabsmusic)
'सितार फॉर मेंटल हेल्थ 2026' एशिया टूर का आखिरी पड़ाव दिल्ली था. बीते दिनों 19 अप्रैल को नई दिल्ली के DDA ग्राउंड्स में 20,000 से भी ज्यादा लोगों के सामने प्रस्तुति दी थी. (Photo: Instagram/rishabsmusic)
इसके अलावा ऋषभ रिखीराम शर्मा की ब्रेकअप की खबरें भी इस बीच सुर्खियों में रहीं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि लगभग एक साल की डेटिंग के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा से वो अलग हो गए. (Photo: Instagram/rishabsmusic)