गिप्पी ग्रेवाल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के नामी स्टार हैं. वो इन दिनों फिल्म कैरी ऑन जट्टा 4 में छाए हुए हैं. पब्लिक को ये फिल्म पसंद आ रही है.
गिप्पी सालों से पंजाबी फिल्मों की शान बने हुए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ सीन्स को लेकर वो आज भी कंफर्टेबल नहीं हैं.
यहां इंटीमेट सीन्स की बात हो रही है. कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया संग बातचीत में गिप्पी ने रोमांटिक सीन्स में असहज होने की बात कही.
एक्टर ने बताया कि इंटीमेट सीन्स की वजह से उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स को छोड़ा है. वो अपनी ऑडियंस के भरोसे को नहीं तोड़ सकते.
हर्ष ने बताया कि उन्हें ओटीटी पर कई प्रोजेक्ट्स के ऑफर आए थे. लेकिन उन्होंने इंटीमेट सीन्स की वजह से इन्हें छोड़ दिया था. तब गिप्पी ने अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया.
एक्टर ने कहा- मैंने 3-4 प्रोजेक्ट छोड़े हैं. एक मूवी में रोल काफी अच्छा था. मैं वो मूवी करना चाहता था. लेकिन उसमें 2 सीन्स थे. जो मैं नहीं कर सकता था.
''मैंने मेकर्स को कहा कि ये सीन जबरदस्ती के लग रहे हैं. इनकी जरूरत नहीं है. ये मेरे कैरेक्टर के खिलाफ जा रहे हैं. लेकिन वो नहीं माने. उन्होंने कहा कि हमारी स्क्रिप्ट अप्रूव्ड है.''
गिप्पी ने कहा- मैंने उन्हें काफी मनाया. लेकिन वो टस से मस नहीं हुए. रोल अच्छा था. आखिर में जब वो नहीं माने तो मैंने वो प्रोजेक्ट छोड़ दिया था.
गिप्पी की नई फिल्म कैरी ऑन जट्टा सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी है. मूवी में उनकी हीरोइन सरगुन मेहता हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है.
All Photos: Instagram @gippygrewal