Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

8 IVF फेल, बच्चे को तड़पा अरबपति कपल, 9 साल बाद भरी गोद, पत्नी बोली- बहुत रोई हूं

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:26 AM IST
  • 1/10

नेटफ्लिक्स के नए शो देसी ब्लिंग में दिखी दुबई की हाई-प्रोफाइल जोड़ी सतीश संपाल और तबिंदा संपाल ने इंटरनेट पर लाइमलाइट लूटी हुई है. सोशल मीडिया पर उनकी रईसी के चर्चे हो रहे हैं.
 

Photo: Instagram @tabinda.sanpal

  • 2/10

लेकिन कहते हैं हर इंसान की जिंदगी में गम होता है. अरबपति बिजनेसमैन सतीश की लाइफ का भी डार्क फेज रहा है. वो और तबिंदा सालों तक बच्चे के लिए तड़पे हैं.
 

Photo: Instagram @tabinda.sanpal

  • 3/10

शो के पहले एपिसोड में तबिंदा और सतीश ने बताया कैसे 9 साल के लंबे इंतजार के बाद उनकी जिंदगी में बेटी बेला आई. अपनी 2 साल की बेटी से वो बेशुमार प्यार करते हैं.  
 

Photo: Instagram @tabinda.sanpal

Advertisement
  • 4/10

सतीश ने बताया कि वो 9 साल से बच्चे के लिए ट्राई कर रहे थे. बेला के होने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था. कपल बेला को प्रिंसेस की तरह रखता है. 
 

Photo: Instagram @tabinda.sanpal

  • 5/10

तबिंदा ने कई IVF फेल हुए हैं. उन्होंने कहा- मैंने दुबई में 5-6 बार IVF कराया. लेकिन सभी फेल हुए. फिर दो बार IVF यूके में किए. वो भी फेल हुए.


Photo: Instagram @tabinda.sanpal

  • 6/10

''8 साल तक IVF का ट्रीटमेंट चला. डॉक्टर्स ने बच्चे की आस छोड़ने को कह दिया था. बच्चा न होने के दुख में मैं बहुत रोई हूं.''
 

Photo: Instagram @tabinda.sanpal

Advertisement
  • 7/10

''फिर मैं नैचुरली प्रेग्नेंट हो गई. जब बेला पैदा हुई तो ऐसा लगा जिंदगी की सबसे बड़ी लग्जरी मिल गई. बच्चे के बिना लाइफ बहुत मुश्किल है. ''
 

Photo: Instagram @isabellasatishsanpal

  • 8/10

तबिंदा ने बताया कि बेला का जन्म लंदन के उस अस्पताल में हुआ जहां रॉयल फैमिली के मेंबर्स का जन्म हुआ था. बेला के लिए सतीश ने सोने की थाली, चम्मच, ग्लास बनवाया. 
 

Photo: Instagram @isabellasatishsanpal

  • 9/10

बेला का पहला बर्थडे आलीशान था. जहां बॉलीवुड सेलेब्स ने डांस परफॉर्मेंस दी थी. बर्थडे गर्ल बेला ने प्रिंसेस कैरेज में एंट्री की थी. बेला गोल्ड ड्रेस में क्यूट लगी.
 

Photo: Instagram @isabellasatishsanpal

Advertisement
  • 10/10

लिटिल गर्ल ने 24 कैरेट गोल्ड जैकेट पहनी थी. कपल ने बेटी को पहले बर्थडे पर कस्टम पिंक रॉल्स रॉयस गिफ्ट की. दुबई के हाई प्रोफाइल क्लब में बेला के बर्थडे बैश की खूब बातें हुईं.
 

Photo: Instagram @tabinda.sanpal

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement