मेघन मार्कल के साथ लिव इन में रह रहे हैं प्रिंस हैरी!

इस समय दुनिया भर के यंगस्‍टर्स में लंदन के राजकुमार हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री के अफेयर की चर्चा है. अब तो ये दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे भी नजर आए.

Advertisement
प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल

मेधा चावला

  • नई दिल्‍ली,
  • 04 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 3:44 PM IST

ब्रिटेन के छोटे प्रिंस यानी हैरी आजकल अमेरिकन एक्‍ट्रेस मेघन मार्कल से इश्‍क फरमा रहे हैं. ये बात तो सभी को पता है. पर खबर ये है कि दोनों लिव इन में रह रहे हैं. हालांकि ये खबरें हैरी के दोस्‍तों के माध्‍यम से आई हैं और इन पर ब्रिटिश राजघराने का कोई बयान नहीं है.


खबरें ये भी हैं कि दोनों कुछ समय पहले ही एक डिनर डेट पर साथ दिखे. इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ था. गौरतलब है कि मेघन तलाकशुदा हैं और प्रिंस हैरी से तीन साल बड़ी भी हैं.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक अब ये दोनों एक साथ प्रिंस हैरी के नॉटिंघम कॉटेज में रह रहे हैं. ये कॉटेज केनसिंगटन पैलेस में है, जहां प्रिंस विलियम और केट मिडलटन भी रहते हैं. इन खबरों से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्‍द दोनों की सगाई की घोषणा हो सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement