हॉलीवुड की मशहूर वेब सीरीज और फिल्मों में काम कर चुके एक्टर जियानकार्लो ग्यूसेप एलेसेंड्रो एस्पोसिटो, जिन्हें जियानकार्लो एस्पोसिटो के नाम से भी जाना जाता है उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है. एक्टर ने इस्लाम कुबूल किया है. वो कुछ वक्त से सऊदी अरब में थे, जहां उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया. एक्टर का नमाज पढ़ते हुए वीडियो भी सामने आया.
क्यों अचानक एक्टर ने कुबूल किया इस्लाम?
जियानकार्लो एस्पोसिटो पिछले कुछ वक्त से सऊदी अरब में अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जिसके दौरान उन्होंने ऐसा फैसला लिया. सऊदी गजैट की रिपोर्ट अनुसार, ये जानकारी तुर्की अल शेख के जनरल एंटरटेनमेंट अधिकारी की तरफ से सामने आई है. उन्होंने कहा है कि जियानकार्लो एस्पोसिटो ने शहादा पढ़कर इस्लाम कुबूल कर लिया.
इसके बाद एक्टर मोरक्को की एक मस्जिद में फिल्म की प्रोडक्शन टीम के कुछ सदस्यों के साथ नमाज भी अदा करते दिखे. बताया जा रहा है कि सऊदी अरब में बिताए गए समय और वहां मुसलमानों के साथ हुए अच्छे एक्सपीरियंस के बाद उन्होंने ये फैसला लिया. एक्टर ने वहां के लोगों और शूटिंग के दौरान मिली मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ की.
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में जियानकार्लो एस्पोसिटो मस्जिद के अंदर प्रोडक्शन टीम के सदस्यों के साथ नमाज पढ़ते हुए दिखाई दिए. बताया जाता है कि वो सेवन डॉग्स फिल्म की शूटिंग के लिए सऊदी अरब आए थे. ये फिल्म सऊदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक थी, जिसमें बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और संजय दत्त ने भी कैमियो किया.
हॉलीवुड में है बड़ा नाम
जियानकार्लो एस्पोसिटो हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों और वेब सीरीज में अहम रोल निभाने वाले एक्टर्स में से एक हैं. 68 साल के एक्टर ने अमेरिकन ड्रामा सीरीज ब्रेकिंग बैड में गस फ्रिंग नाम का किरदार निभाकर फैंस की वाहवाही लूटी थी. वो द बॉयज सीरीज में भी दिख चुके हैं. द मंडलोरियन, कैप्टन अमेरिका: ब्रेव सोल्जर, द इलेक्ट्रिक स्टेट जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया हुआ है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क