Comic-Con में Marvel का जलवा, डूम्सडे के बाद शुरू हुई फेज 7 की तैयारी, अनाउंस हुई दो नई फिल्में

कॉमिक कॉन 2026 में मार्वल ने एक बार फिर फैंस को तगड़ा सरप्राइज किया. MCU ने डूम्सडे के बाद, अपने दो नए प्रोजेक्ट्स- घोस्ट राइडर और ब्लैक पैंथर 3 अनाउंस किए जिसमें रायन गॉसलिंग और नए टी-चाला यानी डेविड जॉनसन को इंट्रोड्यूस किया गया.

Advertisement
मार्वल स्टूडियो ने ऐलान किए अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स (Photo: AFP) मार्वल स्टूडियो ने ऐलान किए अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स (Photo: AFP)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:01 PM IST

सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) फैंस के लिए बेहद खास रहा. बीते दिन मार्वल ने एवेंजर्स डूम्सडे के बाद फेज 7 की दो नई फिल्में- घोस्ट राइडर और ब्लैक पैंथर 3 अनाउंस की. कॉमिक-कॉन के सबसे बड़े हॉल-H में ये पूरा इवेंट हुआ, जहां डूम्सडे, घोस्ट राइडर और ब्लैक पैंथर 3 की पूरी टीम शामिल थी. 

घोस्ट राइडर की हुई वापसी

Advertisement

मार्वल ने अपने कॉमिक-कॉन 2026 की शुरुआत घोस्ट राइडर से की. प्रोड्यूसर केविन फाइगी ने MCU के सबसे आइकॉनिक हीरो की वापसी एकदम धांसू स्टाइल में अनाउंस की. उनकी इस नई घोस्ट राइ़डर फिल्म में रायन गॉसलिंग बतौर हीरो नजर आएंगे, जिनकी ये पहली MCU मूवी होगी.

रायन कुछ समय पहले ही प्रोजेक्ट हेलमैरी के लिए सुर्खियों में आए थे. उनकी फिल्मों को इंडिया में बहुत पसंद किया जाता है. रायन की ये घोस्ट राइडर फिल्म शॉन लेवी बनाने वाले हैं, जिन्होंने इससे पहले मार्वल को डेडपूल एंड वुल्वरीन जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी. 

डूम्सडे से करेंगे बड़ा धमाका!

एवेंजर्स डूम्सडे से पहले, MCU 7 साल पहले आई एवेंजर्स एंडगेम रिलीज करने वाली है जिसमें डूम्सडे को ध्यान में रखते हुए कुछ अहम बदलाव किए गए हैं. खुद प्रोड्यूसर और डायरेक्टर जो-एंथनी रूसो ने इसकी घोषणा भी की. कॉमिक-कॉन 2026 में 'एंडगेम एनकोर' को अनाउंस किया गया, जिसका एक्सक्लूसिव ट्रेलर भी वहां दिखाया था. 

Advertisement

इसके बाद डूम्सडे की पूरी कास्ट को बुलाया गया, जिसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर समेत सभी सितारे शामिल थे. उनकी फिल्म का नया पोस्टर कॉमिक-कॉन 2026 में रिवील हुआ. इसमें हम डॉ.डूम का पहला ऑफिशियल लुक देख सकते हैं. ये रोल रॉबर्ट डाउनी जूनियर निभा रहे हैं, जिन्होंने MCU में आयरन मैन बनकर कदम रखा था. 

दुनिया के सामने पेश हुआ प्रिंस 'टी-चाला'

MCU ने डूम्सडे के बाद, अपनी सबसे बड़ी फिल्म ब्लैक पैंथर 3 भी अनाउंस की जिसमें उन्होंने दुनिया को वकांडा के नए 'टी-चाला' से रूबरू कराया. एक्टर डेविड जॉनसन, प्रिंस टी-चाला के रोल में नजर आएंगे जो मूवी में दरअसल टी-चाला का बेटा होगा. टी-चाला का रोल चैडविक बोसमैन में प्ले किया था, जिन्होंने ब्लैक पैंथर का सूट पहनकर लोगों को अपना दीवाना बनाया था. 

ब्लैक पैंथर 3 फिल्म को रायन कूगलर डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने इसी फ्रेंचायजी का पहला पार्ट भी बनाया था. रायन ने पिछले ही साल सिनर्स फिल्म बनाकर ऑस्कर्स में तबाही मचाई थी. अब फैंस को उनसे उम्मीद है कि वो ब्लैक पैंथर 3 में भी कुछ कमाल करके दिखाएंगे और MCU को एक बार फिर उसकी सबसे बेहतरीन फिल्म दिलाएंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »