हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप को नीलामी से मिले 1.15 करोड़ डॉलर

हॉलीवुड के मशहूर एक्टर जॉनी डेप ने हाल ही में दो आर्टवर्क नीलाम किए जिससे उन्हें 1.15 करोड़ डॉलर मिले हैं.

Advertisement
जॉनी डेप जॉनी डेप

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 01 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 6:04 PM IST

पिछले दिनों अपनी एक्ट्रेस पत्नी से मारपीट करने के बाद सुर्खियों में आए हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप को अमेरिकी आर्टिस्ट जीन-मिचेल बस्क्विट के दो आर्टवर्क नीलाम करने पर 1.15 करोड़ डॉलर मिले हैं.

एक हॉलीवुड एंटरटेनमेंट वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, डेप ने दो आर्टवर्क नीलाम किए, जिनमें से एक से उन्हें और दूसरी से 68.4 लाख डॉलर मिले. एंबर हर्ड का तलाक का मुकदमा चल रहा है. डेप कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए बहमास (फ्लोरिडा) में अपने निजी आइलैंड का रुख करना चाह रहे हैं.

Advertisement

एक सूत्र ने कहा, 'उनकी लॉस एंजेलिस लौटने की कोई योजना नहीं है. उन्हें लॉस एंजेलिस में और कुछ नहीं लेकिन अपने बच्चों की याद आती है और वे उनसे मिलने बहमास आ जाते हैं.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement