Advertisement

हॉलीवुड

कौन है दुआ लीपा? जिसने टेक कंपनी से मांगे 143 करोड़, क्यों ल‍िया ये लीगल एक्शन

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:02 PM IST
  • 1/8

हॉलीवुड की जानी मानी सिंगर दुआ लीपा चर्चा में हैं. उन्होंने अमेरिकी अदालत में साउथ कोरियाई टेक्नोलॉजी कंपनी सैमसंग के खिलाफ बिना इजाजत उनकी तस्वीर इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है.

All Photos: Reuters

  • 2/8

सिंगर की शिकायत एक फोटो को अमेरिका में बेचे जा रहे सैमसंग टेलीविजन सेट्स के कार्डबोर्ड पैकेजिंग पर इस्तेमाल करने से जुड़ी है. यह मुकदमा शुक्रवार, 8 मई को कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की फेडरल कोर्ट में दायर किया गया था. इसमें वो लगभग 143 करोड़ का मुआवजा मांग रही हैं. मगर दुआ असल में कौन हैं ये आप जानते हैं?

  • 3/8

30 साल की दुआ लीपा बीते कुछ सालों में मॉडल से ग्लोबल मेगास्टार बन चुकी हैं. उनके हिट गानों 'डॉन्ट स्टार्ट नाओ', 'लेविटेटिंग' और 'फिजिकल' ने दुनियाभर के फैंस को खूब झूमाया है. इसके अलावा वो Puma, Yves Saint Laurent और Versace जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ कमर्शियल डील्स भी साइन कर चुकी हैं.
 

Advertisement
  • 4/8

दुआ लीपा का जन्म 22 अगस्त 1995 को लंदन में हुआ था. वो कोसोवो के अल्बानियाई कपल अनेसा और Dukagjin Lipa की बेटी हैं. उनकी एक छोटी बहन है, जिसका नाम रीना है, और एक छोटा भाई है, जिसका नाम Gjin है. दुआ का नाम उनकी दादी ने रखा था, जिसका अल्बानिया में मतलब 'प्यार' होता है.

  • 5/8

दुआ लीपा ने म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले बतौर मॉडल काम किया था. उनका म्यूजिक से जुड़ाव पिता की वजह से हुआ, जो कोसोवान रॉक बैंड Oda के लीड सिंगर और गिटारिस्ट थे. पिता घर पर भी बड़े सिंगर्स के गानों के साथ-साथ अपने ओरिजिनल गाने गाते थे. ऐसे में दुआ ने महज 5 साल की उम्र में गायिकी शुरू कर दी थी.

  • 6/8

दुआ ने अपने स्कूल के क्वाइअर में गाने के लिए ऑडिशन दिया था, जिसपर उनकी टीचर ने कहा कि वो नहीं गा सकतीं. 9 साल की उम्र में उन्होंने सिल्विया यंग थिएटर स्कूल में सिंगिंग लेसन लेने शुरू किए. 15 साल की उम्र में दुआ ने एलिसिया कीज समेत अन्य बड़ी सिंगर्स के गानों के कवर गाकर यूट्यूब पर शेयर करना शुरू कर दिया था. 2014 में उनके बतौर म्यूजिशियन करियर की शुरुआत हुई, जब वॉर्नर ब्रोज रिकॉर्ड्स के साथ डील साइन की.

Advertisement
  • 7/8

अगस्त 2015 में दुआ लीपा ने अपना पहला गाना 'न्यू लव' रिलीज किया. इसके बाद 'बी द वन' आया. हालांकि वो उनका पांचवा गाना 'ब्लो योर माइंड - मुआह' था, जिसने उन्हें बिलबोर्ड के चार्ट्स में जगह दी. इसके बाद उन्होंने शॉन पॉल के साथ 'नो लाई' गाना गाया. तब से अभी तक दुआ कई बढ़िया हिट्स जैसे 'न्यू रूल्स', 'वन किस', 'फिजिकल', 'लेविटेटिंग' समेत कई अन्य गाने रिलीज किए हैं.

  • 8/8

म्यूजिक के साथ-साथ दुआ अपने रिश्तों को लेकर भी चर्चा में रही हैं. उन्होंने 2019 से 2021 तक सुपरमॉडल जीजी हदीद के भाई और मॉडल अनवर हदीद को डेट किया था. इसके बाद 2023 में फ्रेंच डायरेक्टर रोमेन गवरस संग उनका रिश्ता शुरू हुआ. जनवरी 2024 से दुआ ब्रिटिश एक्टर कैलम टर्नर के साथ रिश्ते में हैं. 2025 में कपल की सगाई हो गई थी. संडे टाइम्स रिच लिस्ट के मुताबिक, दुआ लीपा की नेट वर्थ 90 मिलियन पाउंड यानी लगभग 1165 करोड़ रुपये है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement