Advertisement

हॉलीवुड

दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट, सिंगर ने कोट-पैंट हटाकर शॉर्ट्स में किया परफॉर्म, फैन्स हैरान

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:47 PM IST
  • 1/8

हॉलीवुड के मशहूर सिंगर जस्टिन बीबर ने बीती 1 फरवरी की शाम ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में एक बड़ी हलचल पैदा कर दी. उन्होंने एक ऐसा कारनामा किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.  

Photo: AFP
 

  • 2/8

जस्टिन ने ग्रैमी अवॉर्ड्स सेरेमनी में केवल शॉर्ट्स पहनकर परफॉर्म किया. उनका 'Yukon' गाना बेस्ट आर एंड बी परफॉरमेंस के लिए नॉमिनेट हुआ था. ऐसे में सिंगर ने इसे परफॉर्म करने का अनोखा तरीका खोजा. 

Photo: Reuters
 

  • 3/8

जस्टिन ने बैंगनी कलर के शॉर्ट्स के साथ ब्लैक जुराब का कॉम्बिनेशन लिया. शॉर्ट्स का कलर उनके गिटार से भी मैच करता हुआ था. सिंगर ने अपने शरीर पर बने हुए ढेर सारे टैटू की भी झलक दिखाई, लेकिन फैंस को उनका ये बोल्ड मूव उतना रास नहीं आया.

Photo: AP

Advertisement
  • 4/8

जस्टिन बीबर हॉलीवुड के अरबपति सिंगर्स की लिस्ट में शुमार होते हैं. ऐसे में उनका बिना कोट-पैंट पहने सिर्फ शॉर्ट्स में परफॉर्म करना, वो भी ग्रैमी जैसे स्टेज पर जो दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट माना जाता है, कई लोगों को खटका है. 

Photo: AP

 

  • 5/8

सोशल मीडिया पर जो उनके फैंस हैं, उन्हें सिंगर का ये बोल्ड अवतार बेहद पसंद आया. वहीं कुछ लोगों ने उनकी टांग भी खींची है. एक यूजर ने जस्टिन के परफॉरमेंस पर लिखा, 'बिना कपड़ों के गाना सचमुच आपकी आवाज को और सुरीला बनाता है. यकीन नहीं होता? जाओ, जाकर शावर में नहाते हुए गाओ. तब बताना...हाहाहा.' 

Photo: Reuters

  • 6/8

जस्टिन बीबर ने लगभग चार सालों बाद ग्रैमी अवॉर्ड्स में परफॉर्म किया था. आखिरी बार उन्होंने साल 2022 में परफॉर्म किया था. इस साल सिंगर को चार अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया.

Photo: Reuters
 

Advertisement
  • 7/8

जस्टिन बीबर को अपने 'Yukon' गाने के अलावा Album of the Year and Best Pop Vocal Album for SWAG, Best Pop Solo Performance for Daises जैसे गानों के लिए भी नॉमिनेट किया गया. हालांकि वो इन चारों नॉमिनेशन में से एक के लिए भी अवॉर्ड नहीं जीत पाए.

Photo: AP

 

  • 8/8

बात करें जस्टिन बीबर की पर्सनल लाइफ के बारे में, तो उन्होंने हैली रोड से साल 2018 में शादी की थी. शादी के लगभग छह सालों बाद दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. सिंगर कुछ वक्त पहले अपनी तलाक की खबरों को लेकर भी चर्चाओं में थे, लेकिन वो महज अफवाह निकली.

Photo: Reuters
 

Advertisement
Advertisement