हॉलीवुड की हमेशा चमक-धमक वाली दुनिया लोगों को आकर्षित करती है. लेकिन रेड कार्पेट और यॉट पार्टियों के पीछे कड़वा सच छिपा होता है, जहां यंग एक्ट्रेसेस की इज्जत के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जाता है.
(Photo: Reuters)
फेमस अमेरिकन एक्ट्रेस और सिंगर हेडन पैनेटीयर ने हॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर शॉकिंग खुलासे किए हैं, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी एक सहेली ने उन्हें फुसलाकर एक कमरे में भेजा था. वहां उन्हें एक शख्स के साथ बिस्तर पर लेटने को कहा गया था.
(Photo: Reuters)
एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर हाल ही में जे शेट्टी के पॉडकास्ट “On Purpose With Jay Shetty” में नजर आईं. इस दौरान उन्होंने अपनी आने वाली किताब 'This Is Me: A Reckoning' से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने कहा कि करियर की शुरुआत में उन्हें एक फेमस शख्स के साथ बेड पर सोने को कहा गया था, तब उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी और वो शख्स उस समय बिना कपड़ों के था.
(Photo: Reuters)
एकट्रेस हेडन पैनेटियर बोलीं- भले ही मुझे लगता था कि उस उम्र में मैं सही फैसले ले सकती हूं, लेकिन मेरे आस-पास जो कुछ भी हो रहा था, मैं उसे पूरी तरह समझन नहीं पाई थी.
(Photo: Reuters)
'जब मैं खुद उन मुश्किलों में फंस गई, तब मेरा नजरिया पूरी तरह बदल गया और मुझे एहसास हुआ कि मैं खतरे में हूं. जब तक मुझे खतरे का एहसास हुआ, तब तक मैं ऐसी सिचुएशन में फंस गई थी, जिससे बाहर निकलना मुश्किल था.'
(Photo: Reuters)
हेडन उस समय बोट पर थीं. वो बोलीं- मैं काफी एन्जॉय कर रही थी. दूर-दूर तक भी मुझे कोई अंदाजा नहीं था कि ऐसा कुछ होने वाला है. इस चीज ने मुझे चौंका दिया था.
(Photo: Reuters)
'मुझे वहां वो इंसान ले गई थी, जिसपर मैं सबसे ज्यादा भरोसा करती थी और उसे अपना प्रोटेक्टर मानती थी. लेकिन हम सीढ़ियों से जैसे ही नीच उतरे. मैंने देखा कि वहां एक छोटा सा कमरा था.
(Photo: Reuters)
'मेरी सहेली ने मुझे जबरदस्ती उस नैकेड आदमी के बगल में बिस्तर पर डाल दिया. वो आदमी बहुत मशहूर था और उसके लिए यह सब बहुत आम बात थी, जैसे यह उसका रोज का ही काम हो.'
(Photo: Reuters)
'मैंने अपनी दोस्त के जाने का इंतजार किया और फिर मेरे रोंगटे खड़े हो गए. मैं बहुत आक्रामक हो गई थी. मैंने खुद से कहा- यह सब नहीं होने दूंगी.'
(Photo: Reuters)
'लेकिन मेरे पास छिपने की कोई जगह नहीं थी. मैं वहां से भागी. उस बोट पर जहां कहीं भी छिपने की जगह सूझी, मैं वहां छिप गई.'
(Photo: Reuters)
'लेकिन वहां से कूदकर और तैरकर भागने का कोई रास्ता नहीं था. तब मुझे एहसास हुआ कि वहां ऐसा कोई नहीं है जिसे मेरी हालत पर तरस आए. उनके लिए यह सब कोई नई बात नहीं थी.'
(Photo: Reuters)