Jugjugg Jeeyo Review: हंसते गाते और नाचते...शादी-तलाक के बनते बिगड़ते रिश्तों की कहानी

फिल्म में कॉमेडी के साथ इमोशंस के कुछ खास पल हैं. जो थोड़ा हंसाते हैं और कभी सोचने पर मजबूर करते हैं. लेकिन फिल्म पूरी तरह दिल तक नहीं पहुंच पाती. कुल मिलाकर एक पारिवारिक लेकिन आजकल की फिल्म बनाने की कोशिश है जुग जुग जियो. जानें कैसी है फिल्म हमारे रिव्यू में.

Advertisement
जुग जुग जियो का पोस्टर जुग जुग जियो का पोस्टर

अमित त्यागी

  • मुंबई,
  • 24 जून 2022,
  • अपडेटेड 8:48 AM IST
फिल्म: जुग जुग जियो
/5
  • कलाकार : वरुण धवन, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर, मनीष पॉल, प्राजक्ता कोली, वरुण सूद, टिस्का चोपड़ा 
  • निर्देशक : राज मेहता

शादी हमारी फिल्मों की दुनिया का पसंदीदा विषय रहा है लेकिन शादी के बाद जब प्रेमी-प्रेमिका …मियां-बीवी बनते हैं तो प्यार की परिभाषा कैसे बदल जाती है? ये है फिल्म 'जुग जुग जियो' की मूल कहानी. 70 के दशक में फिल्म अविष्कार, 80 के दशक में फिल्म साथ साथ, थोड़ी सी बेवफाई, एक ही भूल, 90s में फिल्म बीवी नंबर 1 और 2000 में फिल्म चलते चलते, नो एंट्री, हाल ही में फिल्म तनु वेड्स मनु 2 जैसी फिल्मों ने इस विषय को अलग अलग अंदाज में पर्दे पर दिखाया है. एक हल्के फुल्के अंदाज में निर्देशक राज मेहता ने वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ अनिल कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी के दो जेनरेशंस की शादीशुदा जिंदगी की कशमकश को दिखाया है.

Advertisement

फिल्म में कॉमेडी के साथ इमोशंस के कुछ खास पल हैं. जो थोड़ा हंसाते हैं और कभी सोचने पर मजबूर करते हैं. लेकिन फिल्म पूरी तरह दिल तक नहीं पहुंच पाती. कुल मिलाकर एक पारिवारिक लेकिन आजकल की फिल्म बनाने की कोशिश है जुग जुग जियो. 

कहानी 

कहानी शुरू होती है पंछी कूक्कू यानी वरुण धवन और नैना यानी कियारा आडवाणी के प्यार और फिर शादी से. शादी के बाद कहानी पहुंच जाती है कनाडा जहां इनका प्यार नफरत में बदल चुका है और तलाक की नौबत आ गई है. अपनी छोटी बहन गिन्नी की शादी के चक्कर में कूक्कू और नैना भारत अपने घर आते हैं. दोनों फैसला करते हैं कि सही मौके पर अपने तलाक की बात परिवार को बता देंगे. लेकिन यहां आकर इन्हें पता चलता है कि कूक्कू के पापा भीम यानी अनिल कपूर खुद अपनी बीवी गीता यानी नीतू कपूर को तलाक देना चाहते हैं. 

Advertisement

ऐसे में इनका तलाक और मां बाप के तलाक से रिश्तों का एक नया तूफान आता है. और बाद में शादी ब्याह के नाच गाने के साथ तलाक के पूरे ड्रामे के साथ टूटे रिश्ते जुड़ जाते हैं. साथ ही बहन गिन्नी को भी अपनी होने वाली शादी के खोखलेपन का एहसास होता है और अंत में सब कुछ ऑल इज वेल हो जाता है.

अभिनय 

जुग जुग जियो में एक बार फिर से अनिल कपूर ने दमदार अभिनय किया है. बीवी नंबर 1 और घरवाली बाहरवाली वाले अंदाज में उनका पंजाबी अंदाज फिल्म का हाईलाइट है. वरुण धवन ने भी अपने अंदाज में कूक्कू के किरदार में कॉमेडी और इमोशंस के रंग भरे हैं. भूल भूलैया के बाद कियारा आडवाणी ने फिल्म में ग्लैमर के साथ संजीदगी से अपने किरदार को निभाया है. नीतू कपूर फिल्म बेशर्म के बाद फिल्मी पर्दे पर एक लम्बे समय बाद दिखीं. फिल्म के इमोशनल सीन में नीतू सिंह ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी है. जुग जुग जियो में कॉमेडी का तड़का डाला है मनीष पॉल ने अपनी चिर परिचित कॉमिक टाइमिंग से.

मशहूर यूट्यूबर प्राजक्ता कोली इस फिल्म के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. प्राजक्ता ने कोशिश की है इन तमाम कलाकारों के बीच वो अपना खास अंदाज दिखा पाएं लेकिन उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला.

Advertisement

संगीत 

चूंकि फिल्म को बनाया है करण जौहर ने तो संगीत इसका अहम हिस्सा है. फिल्म में ढेर सारे पंजाबी गाने हैं जो सिचुएशन का हिस्सा हैं. लम्बे समय के बाद किसी फिल्म में इतना नाच गाना नजर आया है, जो आजकल फिल्मों में कम हो गया है. गाने मिथुन और तनीष बागची जैसे म्यूजिक डायरेक्टर ने बनाए हैं. नाच पंजाबन गाना काफी अच्छा है. 

निर्देशन 

निर्देशक राज मेहता ने इससे पहले धर्मा प्रोडक्शन के साथ फिल्म गुड न्यूज बनाई थी, जो दर्शकों ने काफी पसंद की थी. इस बार भी राज ने अपने  उसी हास्य रस से इस फिल्म में जान डाली है. भूल भूलैया 2 के बाद एक और कामडी फिल्म परिवार को सिनमाघरों तक खींच लाए यही इस फिल्म का प्रयास है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »