क्या आरजे महवश ने कहा कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने एक्स वाइफ धनश्री को तब धोखा दिया जब वो प्रेग्नेंट थीं? चहल की दोस्त रह चुकीं महवश ने बिना नाम लिए क्या सच में क्रिकेटर की पोल खोल दी है? अब इंटरनेट पर तो यही गॉसिप चल रही है.
एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जहां महवश कहती दिख रही हैं कि आप सोच भी नहीं सकते कि ऊपरवाला किस चीज से आपको बचाता है. उस शख्स की शादी हुई और उसका जल्द ही तलाक भी हो गया. क्योंकि अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धोखा दिया.
महवश के इस स्टेटमेंट को यूजर्स युजवेंद्र चहल और धनश्री से जोड़कर देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर कहा जा रहा है कि महवश ने बिना नाम लिए चहल की पोल खोल पहले ही कर दी थी. चहल ने धनश्री को धोखा दिया, वो तब मां बनने वाली थीं. इसलिए उनका तलाक हुआ.
हालांकि सच इससे अलग है. आइये आपको बताते हैं.
क्या है महवश के बयान का पूरा सच?
दरअसल, महवश की बातचीत का ये क्लिप पिंकविला को दिए इंटरव्यू का है. जिसमें वो युजवेंद्र और धनश्री के बारे में बात नहीं कर रही थीं. महवश ने अपने पहले लव रिलेशनशिप का जिक्र करते हुए ये बात बताई थी.
महवश ने हार्ट ब्रेक का जिक्र करते हुए कहा था- मैं जिससे प्यार करती थी उसे पाने के लिए मैं बहुत लड़ी थी घरवालों से. मैंने कहा था मैं भाग जाऊंगी घर से अगर मेरी उससे शादी नहीं कराई तो. लेकिन मेरे पेरेंट्स बहुत पढ़े लिखें हैं वो इतनी जल्दी मेरी शादी नहीं कराते. मुझे लगता था मेरी दुनिया बस इसी इंसान में है, यही मेरे लिए सही इंसान है. मैं इतनी उतावली हो गई थी कि कुछ भी कर जाती.
महवश ने आगे कहा था कि उनकी मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी, तब वो महज 19 साल की थीं. लेकिन वो शख्स सही नहीं था, वो धोखेबाज था. महवश बोलीं- मैंने उसे पहली बार माफ किया, फिर दूसरी, तीसरी, फिर लगा मैं लूप में फंस गई हूं. ये तो उसकी हैबिट है. कितना हॉस्पिटल जाऊं और कितना थेरेपिस्ट के चक्कर काटूं. मुझे पैनिक अटैक्स आते थे, तो कितना एडमिट रहूं. झेलते झेलते थक गई थी, फिर खत्म कर दिया.
इसके बाद महवश ने इस टूटे रिलेशनशिप और उस एक्स-बॉयफ्रेंड का जिक्र करते हुए कहा कि लेकिन ऊपरवाला जिस चीज से आपको बचाता है. उस शख्स की शादी हुई और उसका जल्द ही तलाक भी हो गया. क्योंकि उसने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धोखा दिया. किस चीज से आपको ऊपरवाला आपको बचा रहा होता है, आपको नहीं समझ आता. जिसका वो पैटर्न होता है वो बदल नहीं सकता. जो चीटर है वो चीटर ही रहेगा.
तो इससे साफ है कि महवश ने युजवेंद्र चहल के बारे में कुछ नहीं कहा बल्कि वो अपने अतीत का जिक्र कर रही थीं. और वो शख्स जिसकी धोखे के बारे में वो बता रही थीं वो उनका ही एक्स बॉयफ्रेंड था, जब वो अलीगढ़ में रहती थीं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क