'लोगों को ह‍िंसा पसंद मगर सेक्सुअल कंटेंट से परेशानी', बोले टॉक्सिक एक्टर बेनेडिक्ट गैरेट

एक्टर बेनेडिक्ट गैरेट ने यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के 'लेडीज एंड लेडीज' टीजर की आलोचना पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने इसे लेकर कहा कि लोगों को इसके सेक्सुअल कंटेंट से परेशानी है.

Advertisement
टॉक्सिक टीजर का एक सीन (Photo: Screengrab) टॉक्सिक टीजर का एक सीन (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

कुछ दिन पहले यश की मचअवेटेड फिल्म टॉक्सिक का टीजर रिलीज हुआ था. जिसमें एक डायलॉग था-  Ladies & Ladies.  जिसमें 
गीतू मोहनदास की फिल्म की महिलाओं की झलक दिखाई गई. टीजर में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत को दिखाया गया, लेकिन यह टीजर गलत वजहों से चर्चा में आ गया. 

दरअसल इसमें साफ तौर पर दिखाए गए सेक्स सीन और कुछ जुड़े अश्लील इशारों को देखकर कई लोग हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर टीजर को मिले-जुले रिएक्शन मिले.

Advertisement

'Toxic' के एक्टर ने दिया रिएक्शन

फिल्म में सपोर्टिंग एक्टर का रोल निभाने वाले एक्टर बेनेडिक्ट गैरेट ने अब टीजर की आलोचना पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक AMA सेशन किया, जिसमें एक यूजर ने पूछा, 'लोग 'Toxic Ladies & Ladies' टीजर से नफरत क्यों कर रहे हैं?' जवाब में उन्होंने कहा, 'मुझे कोई अंदाजा नहीं है. मैं बस यही मान सकता हूं कि लोगों को हिंसा देखने की तुलना में सेक्स से जुड़ा कंटेंट देखने में ज्यादा समस्या होती है. जो मेरी राय में पूरी तरह से बकवास है. मैं हिंसा के बजाय सेक्स वाली दुनिया को चुनना पसंद करूंगा.'

टीजर में नयनतारा बाइक चलाते हुए दिखीं, जबकि कियारा के डांसर के तौर पर दिखाई दी. रुक्मिणी, तारा और हुमा कुछ बड़ी साजिश रचती हुई लग रही हैं, हालांकि वीडियो में ज्यादा कुछ साफ नहीं किया गया है. झलक में यश उन महिलाओं से बात करते हुए भी दिखे जिनसे वह लड़ रहे हैं, उनका डायलॉग था, - 'Ladies and ladies. क्या आप एक-एक करके आना चाहती हैं? या सब एक साथ?' वॉइसओवर में कहा गया, 'लेकिन यहां कहानी में एक ट्विस्ट है, लेडीज. पुरुषों और उनके 'c**ks' के उस जाने-पहचाने तमाशे को मत भूलना.'

Advertisement

'Toxic' के बारे में
'Toxic' एक पीरियड गैंगस्टर फिल्म है, जिसका डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है और इसे वेंकट के. नारायण और यश ने KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के जरिए मिलकर प्रोड्यूस किया है. यश इसमें डबल रोल में हैं, और उनके साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी हैं.  फिल्म 26 अगस्त 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »