हेमा मालिनी ने फिल्मों से क्यों बनाई दूरी? एक्ट्रेस ने कर दिया खुलासा

हेमा मालिनी ने सिनेमा में आए बदलावों और अपनी मौजूदा स्थिति पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, 'वो एक बिल्कुल अलग दौर था. मैं तो यही कहूंगी कि वो फिल्म इंडस्ट्री का सुनहरा दौर था.'

Advertisement
हेमा मालिनी ने बॉलीवुड से क्यों बनाई दूरी? (Photo: PTI) हेमा मालिनी ने बॉलीवुड से क्यों बनाई दूरी? (Photo: PTI)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' यानी हेमा मालिनी काफी लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं. एक दिग्गज एक्ट्रेस होने के साथ-साथ राजनीति में सक्रिय हेमा मालिनी को आखिरी बार साल 2020 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'शिमला मिर्च' में देखा गया था. इसके बाद से फैंस लगातार यह कयास लगा रहे हैं कि आखिर उन्होंने फिल्मों से दूरी क्यों बना ली है? अब खुद हेमा मालिनी ने इस राज से पर्दा उठा दिया है.

Advertisement

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर बताया कि वह अब फिल्में साइन क्यों नहीं कर रही हैं. एक्ट्रेस का मानना है कि सिनेमा का दौर अब पूरी तरह बदल चुका है और आज जिस तरह से फिल्में बनाई जा रही हैं, उनके साथ तालमेल बिठा पाना उनके लिए थोड़ा मुश्किल है.

हेमा मालिनी ने क्या कहा?
Zoom से बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा, 'वह एक बिल्कुल अलग दौर था. मैं कहूंगी कि वह फिल्म इंडस्ट्री का सुनहरा दौर था, और मैं खुशकिस्मत थी कि उस सफर का हिस्सा बन पाई. उस समय कई बेहतरीन फिल्में बनीं, खासकर महिलाओं पर केंद्रित फिल्में. मैं खुशकिस्मत थी कि मुझे 'सीता और गीता' जैसे रोल मिले, और मेरी पहली फिल्म 'सपनों का सौदागर', 'खुशबू' और कई अन्य फिल्में भी मिलीं. आज जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मुझे एहसास होता है कि मैंने लगभग 200 फिल्मों में काम किया है. ज्यादातर प्रोड्यूसर्स ने मुझे अपने प्रोजेक्ट्स में बार-बार लिया. उन दिनों, हर फिल्म में पांच या छह गाने होते थे, और प्रोड्यूसर्स के लिए हिट गाने होना बहुत जरूरी था.' 

Advertisement

हेमा मालिनी ने आगे कहा, 'आजकल फिल्में बनाने का तरीका बिल्कुल अलग है. कई लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं अब काम क्यों नहीं कर रही हूं, लेकिन आजकल जिस तरह से फिल्में बनती हैं, उसके साथ तालमेल बिठाना मेरे लिए बहुत मुश्किल है.'

हेमा मालिनी का फिल्मी सफर
बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' के नाम से मशहूर हेमा मालिनी ने 1968 की क्लासिक फिल्म 'सपनों का सौदागर' में राज कपूर के साथ हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था. उन्होंने अपने छह दशकों में, उन्होंने 'सीता और गीता', 'शोले', 'ड्रीम गर्ल', 'सत्ते पे सत्ता', 'द बर्निंग ट्रेन', 'क्रांति', 'त्रिशूल', 'बागबान' और कई अन्य फिल्मों में यादगार परफॉर्मेंस देकर भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी महिला सुपरस्टार्स में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई.

एक्टिंग के अलावा, हेमा मालिनी ने भरतनाट्यम डांसर के तौर पर भी काफी तारीफें बटोरी हैं और 77 साल की उम्र में भी वह स्टेज पर एक्टिव रूप से परफॉर्म करती रहती हैं.  इसके अलावा वो मथुरा सीट से बीजेपी की सासंद भी हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »