मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने साल 2022 में शादी की थी. शादी से पहले मौनी ने अपने रिश्ते को पूरी तरह प्राइवेट रखा था और अचानक शादी की खबर देकर फैंस को चौंका दिया था. लेकिन अब यही कपल तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में है.
सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस किया कि मौनी ने इंस्टाग्राम पर सूरज को अनफॉलो कर दिया है. इसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें तेजी से फैलने लगीं. हालांकि, अब तक ना मौनी और ना ही सूरज ने इन अफवाहों पर कोई बयान दिया है.
इन खबरों को और हवा तब मिली जब रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दिशा पाटनी ने भी सूरज नांबियार को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. हालांकि ये साफ नहीं हो पाया कि दिशा पहले सूरज को फॉलो करती भी थीं या नहीं. वहीं दूसरी तरफ मौनी ने सूरज के साथ नई तस्वीरें शेयर नहीं की हैं, लेकिन उन्होंने शादी की तस्वीरें भी डिलीट नहीं की हैं. यही वजह है कि फैंस अब भी कन्फ्यूज हैं कि आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है.
कौन हैं सूरज नांबियार?
सूरज नांबियार हमेशा लाइमलाइट से दूर रहे हैं और उनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. वो बेंगलुरु के रहने वाले हैं और दुबई में बिजनेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर काम करते थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से फाइनेंशियल और मैनेजेरियल अकाउंटिंग की पढ़ाई की थी. पढ़ाई पूरी करने के बाद वो दुबई में अपने पिता के बिजनेस से जुड़ गए थे.
साथ में शुरू किए बिजनेस
शादी के बाद मौनी और सूरज ने बिजनेस की दुनिया में भी कदम रखा. साल 2022 में दोनों ने मिलकर ‘अल्टीमेट गुरुस’ नाम का ग्लोबल एड-टेक प्लेटफॉर्म लॉन्च किया. इसके बाद 2023 में उन्होंने मुंबई में ‘बदमाश’ नाम का एक हाई-एंड रेस्टोरेंट भी शुरू किया.
कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?
मौनी का नाम पहले अयान मुखर्जी के साथ भी जुड़ चुका है, लेकिन सूरज के साथ अपने रिश्ते को उन्होंने हमेशा छिपाकर रखा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात 2019 में दुबई में न्यू ईयर पार्टी के दौरान कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी.
करीब दो साल तक डेट करने के बाद मौनी ने सूरज को अपने परिवार से मिलवाया. बताया जाता है कि ये मुलाकात मंदिरा बेदी के घर पर हुई थी. इसके बाद जनवरी 2022 में दोनों ने गोवा में शादी कर ली. उनकी शादी बंगाली और मलयाली दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी. शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे.
बड़े पर्दे पर बिजी मौनी
वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. वो जल्द ही डेविड धवन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो ईश्क होना है’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी दिखाई देंगे. फिल्म 5 जून को रिलीज होगी.
इसके अलावा मौनी ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 में भी वापसी करेंगी. साथ ही वो मधुर भंडारकर की फिल्म ‘द वाइव्स’ में लीड रोल निभा रही हैं. इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क