राजनीति से बनाई दूरी, यशराज फिल्म का हीरो बना बालासाहेब ठाकरे का पोता, बनेगा बड़ा स्टार?

यशराज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले बन रही डायरेक्टर अली अब्बास जफर की अनटाइटल्ड रोमांटिक-एक्शन फिल्म की रिलीज डेट का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है. इस फिल्म में बालासाहेब ठाकरे का पोता भी नजर आएंगे.

Advertisement
कौन है ऐश्वर्य ठाकरे? (Photo: Instagram/@aaishvarythackeray) कौन है ऐश्वर्य ठाकरे? (Photo: Instagram/@aaishvarythackeray)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:29 AM IST

राजनीतिक गलियारों के सबसे बड़े परिवारों में से एक ठाकरे परिवार का एक और चिराग अब सिनेमा के पर्दे पर अपनी किस्मत आजमाने जा रहा है. शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पोते और स्मिता ठाकरे के बेटे ऐश्वर्य ठाकरे बॉलीवुड में बतौर एक्टर अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अनुराग कश्यप की आगामी फिल्म 'निशांची' से अपने एक्टिंग सफर का आगाज करने जा रहे ऐश्वर्य अब यशराज फिल्म्स (YRF) के एक बड़े प्रोजेक्ट में भी नजर आने वाले हैं.

Advertisement

अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बन रही इस अनटाइटल्ड रोमांटिक-एक्शन फिल्म में उनके साथ अहान पांडे, शरवरी वाघ और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में होंगे. आदित्य चोपड़ा और अली अब्बास जफर की यह साथ में पांचवीं फिल्म 26 मार्च 2027 (गुड फ्राइडे) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो ऐश्वर्य की बतौर एक्टर दूसरी फिल्म होगी.

बड़े राजनीतिक घराने से ताल्लुक
ऐश्वर्य ठाकरे का बैकग्राउंड पूरी तरह से राजनीतिक रहा है. उनके दादा बालासाहेब ठाकरे और पूरे परिवार का महाराष्ट्र की राजनीति में हमेशा से दबदबा रहा है. हालांकि, ऐश्वर्य ने अपने परिवार की स्थापित राजनीतिक विरासत पर चलने के बजाय अपनी एक अलग पहचान बनाने का फैसला किया. बचपन से ही कला और सिनेमा के प्रति उनका खास लगाव रहा, जिसके चलते उन्होंने राजनीति की जगह फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने की राह चुनी.

Advertisement

पर्दे के पीछे से शुरुआत और एक्टिंग की लंबी तैयारी
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले ऐश्वर्य ने सिनेमा की बारीकियों को समझा है. शोबिज में उनकी शुरुआत साल 2015 में आई संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' से हुई थी, जहां उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. इसके बाद उन्होंने कैमरे के आगे आने से पहले अपनी एक्टिंग और स्किल्स को निखारने में काफी वक्त बिताया. अनुराग कश्यप की फिल्म 'निशांची' से उनका बतौर एक्टर डेब्यू हुआ.

सोशल मीडिया से दूरी और फिटनेस पर फोकस
लाइमलाइट में रहने वाले स्टार किड्स से इतर ऐश्वर्य सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहना पसंद नहीं करते. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 17 हजार फॉलोअर्स हैं और केवल 8 पोस्ट ही शेयर की गई हैं, जिनमें उनके दादाजी के साथ एक खास पुरानी तस्वीर और उनकी फिल्म का अनाउंसमेंट शामिल है. हालांकि, भले ही वे इंस्टाग्राम पर कम एक्टिव हों, लेकिन उनके टैग किए गए वीडियोज में उनके बेहतरीन डांसिंग हुनर की झलक अक्सर देखने को मिल जाती है. इसके साथ ही वे अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर हैं और जिम में कड़ी मेहनत करते हुए अपनी फिजीक पर काम कर रहे हैं.

बॉलीवुड फ्रेंड्स के साथ बॉन्डिंग
फिल्मों में आने से पहले ही ऐश्वर्य की पर्सनल लाइफ मीडिया में चर्चा का विषय रही है. एक वक्त एक्ट्रेस अलाया एफ के साथ उनके लिंक-अप की खबरें काफी उड़ी थीं, हालांकि अलाया ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए उन्हें सिर्फ एक बेहतरीन दोस्त बताया था. इसके अलावा ऐश्वर्य, चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे के बहुत करीबी दोस्त हैं और दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है. दिलचस्प बात यह है कि अब दोनों दोस्त यशराज फिल्म्स की इस बड़ी एक्शन-रोमांटिक फिल्म में एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »