'मैं बंगाली नहीं हूं', पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों में ममता की हार, एक्टर वीर दास को देनी पड़ी सफाई

एक तरफ जहां देशभर में इस समय पश्चिम बंगाल इलेक्शन रिजल्ट की चर्चा हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर एक्टर वीर दास का एक पोस्ट चर्चा में है. जानिए आखिर उन्होंने ऐसा क्या कहा.

Advertisement
बंगाल इलेक्शन पर बोले वीर दास (Photo: X/@thevirdas) बंगाल इलेक्शन पर बोले वीर दास (Photo: X/@thevirdas)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

फेमस एक्टर और स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास अक्सर अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक गंभीर गलतफहमी को दूर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है. दरअसल, वीर दास के सरनेम की वजह से बहुत से लोग उन्हें बंगाली समझते हैं, और बंगाल से जुड़ी किसी भी घटना पर उन्हें टैग करने लगते हैं. 

Advertisement

सोमवार को जब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे थे, तब वीर दास ने एक पोस्ट शेयर कर यह साफ कर दिया कि उनका ताल्लुक बंगाल से नहीं है. उन्होंने अपनी असली पहचान बताते हुए ट्रोलर्स और अनजान लोगों को मजेदार अंदाज में जवाब दिया है.

'मैं बंगाली नहीं हूं'- वीर दास
वीर दास ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर अपनी पहचान को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने लिखा कि अक्सर बंगाल में कुछ भी होने पर लोग उन्हें टैग करके पूछते हैं कि 'देखो तुम्हारे बंगाल में क्या हो गया.' इस कन्फ्यूजन को खत्म करते हुए उन्होंने साफ किया कि भले ही उनके नाम के पीछे 'दास' लगा है, लेकिन वह बंगाली नहीं हैं.

वीर ने बताया कि वह असल में आधे उत्तर प्रदेश (UP) और आधे बिहार से हैं. उन्होंने यह स्पष्टीकरण उस वक्त दिया जब बंगाल चुनाव के रुझानों में बीजेपी बढ़त बनाए हुए थी और लोग सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दे रहे थे.

Advertisement

डायरेक्शन की दुनिया में रखा कदम
वीर दास इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भी काफी एक्टिव है. उन्होंने हाल ही में 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' के जरिए डायरेक्शन के क्षेत्र में कदम रखा है. इस फिल्म को सुपरस्टार आमिर खान का सपोर्ट मिला है और यह फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. 

खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए एक्टर इमरान खान ने लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी की है. इमरान आखिरी बार साल 2015 में फिल्म 'कट्टी बट्टी' में नजर आए थे. फिल्म की स्टार कास्ट में मोना सिंह, शारिब हाशमी और सृष्टि तावड़े जैसे कलाकार भी शामिल हैं.

ऐसा रहा वीर दास का सफर
वीर दास के शुरुआती जीवन की बात करें तो उनका जन्म साल 1979 में देहरादून में रानू दास और मधुर दास के घर हुआ था. उनका बचपन भारत के साथ-साथ नाइजीरिया में भी बीता, जिससे उन्हें अलग-अलग संस्कृतियों को समझने का मौका मिला. 

उनकी स्कूली शिक्षा द लॉरेंस स्कूल (सनावर) और दिल्ली पब्लिक स्कूल (नोएडा) से हुई. इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वह विदेश चले गए, जहां उन्होंने अमेरिका के इलिनोइस स्थित नॉक्स कॉलेज से इकोनॉमिक्स में बैचलर डिग्री हासिल की. आज वह न केवल एक सफल कॉमेडियन हैं, बल्कि एक मंझे हुए एक्टर और डायरेक्टर भी बन चुके हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement