'मरने मत दो' विशाल ददलानी को हुई सोनम वांगचुक की चिंता, जनता-सरकार से लगाई गुहार

सोनम वांगचुक जंतर मंतर पर 18 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. उनकी सेहत को लेकर जनहित याचिका दायर की गई है, जिस पर आज सुनवाई होगी. कई सेलेब्स जैसे विशाल ददलानी, अनुराग कश्यप, स्वरा भाष्कर ने उनका समर्थन किया है.

Advertisement
जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचे विशाल (Photo: Social Media) जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचे विशाल (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:15 AM IST

सोनम वांगचुक जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वांगचुक की सेहत को लेकर जनहित याचिका दायर की गई है. याचिका पर सुनवाई आज होगी. सोनम वांगचुक के अनशन को 18 दिन हो गए हैं. जनता के साथ-साथ अब उन्हें सेलेब्स का भी समर्थन मिल रहा है. अनुराग कश्यप, स्वरा भाष्कर, कुनिका सदानंद, राखी सावंत, अभय देओल, नसीरुद्दीन शाह जैसे तमाम सितारों उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. 

Advertisement

अब म्यूजिक कंपोजर-सिंगर विशाल ददलानी ने सोनम वांगचुक के सपोर्ट में एक वीडियो शेयर किया है. आइए देखते हैं कि उन्होंने वांगचुक के अनशन को लेकर क्या कहा. 

वांगचुक के सपोर्ट में विशाल 
विशाल ददलानी ने कहा कि मैं ये वीडियो उन सभी के लिए बना रहा हूं, जो इस वक्त हमारे देश के लिए जंतर-मंतर पर लड़ रहे हैं. मैं माफी मांगता हूं कि इस वक्त मैं वहां आपके साथ नहीं हूं, क्योंकि मैं यूएस में टूर पर हूं. लेकिन मेरा दिल वहीं है और आप ये जानते हैं. प्लीज सोनम वांगचुक जी को ये वीडियो जरूर दिखाएगा. उनसे कहिएगा कि मैं उनके क्षमाप्रार्थक हूं कि मैं वहां उनके साथ नहीं हो सकता. अगर मैं इंडिया में होता है, तो मैं जरूर वहीं होता. 

विशाल ने कहा कि आप अच्छी चीजों के लिए लड़ाई कर रहे हैं. मेरी बस यही तमन्ना है कि उन्हें कुछ हो ना. मैं उनसे विनती करता हूं कि आप अनशन तोड़ दें. मैं सरकार से निवेदन करता हूं कि उनकी बात सुन लें. कोई हक से बाहर की बात नहीं कर रहा है इसमें. ये कोई सत्ता परिवर्तन की बात नहीं है. ये बात है हमारे देश के छात्रों की, उनके भविष्य की और हमारे देश के भविष्य की. मैं सरकार से कहूंगा कि लोगों की आवाज सुनें. 

Advertisement

विशाल ददलानी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि जागो इंडिया. सोनम वांगचुक को मारने मत दो. वो हमारे और हमारे बच्चों के लिए भूख हड़ताल पर हैं. वो देश के भविष्य के लिए भूख हड़ताल पर हैं.

देखते हैं कि सेलेब्स और जनता के सपोर्ट के बाद वांगुचक की ये लड़ाई कब और कहां जाकर खत्म होगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »