विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित की ऑनस्क्रीन kiss हिंदी सिनेमा के विवादित किसिंग सीन में माना जाता है. कहा जाता है कि दयावान फिल्म की शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना इंटीमेट सीन में बहक गए थे. किसिंग सीन में उन्होंने माधुरी को जबरदस्ती kiss किया और उनके होंठ काट लिए. पूरे विवाद पर सीनियर जर्नलिस्ट और विनोद खन्ना के करीबी ज्योति वेंकटेश ने अपना पक्ष रखा है.
विवादित किसिंग सीन का सच
ज्योति वेंकटेश ने माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना के विवादित किसिंग पर अपना वर्जन पेश किया. सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि विनोद खन्ना मेरे साथ बहुत फ्रेंडली थे. मुझे नहीं लगता कि उन्होंने ऐसा किया होगा. क्योंकि उस वक्त माधुरी न्यूकमर थीं और अगर उनके साथ ऐसा होता, तो वो पब्लिकली आकर कुछ बोलतीं.
उनसे पूछा गया कि आपको क्या लगता है कि इसमें किसकी गलती थी या किसी की गलती थी ही नहीं. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इसमें डायरेक्टर की गलती होगी. मुझे लगता है कि डायरेक्टर ने बोला होगा. इसलिए विनोद ने किसिंग सीन जारी रखा. इस फिल्म के डायरेक्टर फिरोज खान थे. फिरोज खान ने विनोद खन्ना को kiss करने के लिए कहा होगा.
ज्योति वेंकटेश से पूछा गया कि क्या आपको इसके बारे में पता था. उन्होंने कहा कि शूट में क्या हो रहा है, वो बातें तक बाहर नहीं आती हैं, जब वहां से कोई बताए ना. जब हीरोइन कुछ नहीं कहेगी किसी को सच कैसे पता चलेगा. उस समय मीडिया में यही स्टोरी चल रही थी विनोद खन्ना ने माधुरी को फोर्सफुली Kiss किया. उन्होंने कहा कि मैंने ये सब जानने के लिए विनोद खन्ना को फोन भी नहीं किया था. क्योंकि मैंने कभी किसी एक्टर से ऐसा सवाल नहीं पूछा, जिससे वो शर्मिंदा हो जाए. अगर एक्टर मुझसे किसी बारे में कुछ बताता है, तो मैं जरूर उनसे पूछ लेता हूं.
उन्होंने रेखा और विश्वजीत के किसिंग सीन पर भी बात की. उन्होंने कहा कि रेखा ने डेब्यू किया था और विश्वजीत ने उनके साथ जो किया, उससे वो रोने लगी थीं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क