डॉन 3 का नया चेहरा होंगे विजय वर्मा? फरहान के प्रोडक्शन के नोट ने बढ़ाई धड़कनें

'गली बॉय', 'मिर्ज़ापुर' और 'दहाड़' की सफलता के बाद अब एक्टर विजय वर्मा, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के साथ एक बार फिर काम करने वाले हैं. इन नए प्रोजेक्ट को लेकर एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है.

Advertisement
'एक्सेल एंटरटेनमेंट' के साथ जुड़े विजय वर्मा (Photo: Instagram/@itsvijayvarma) 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' के साथ जुड़े विजय वर्मा (Photo: Instagram/@itsvijayvarma)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:56 PM IST

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं. अपनी बेहतरीन एक्टिंग से हर किरदार में जान फूंकने वाले विजय ने अब रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' के साथ अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट का हिंट देकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

'गली बॉय', 'मिर्जापुर' और 'दहाड़' जैसी ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, यह जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है. फैंस इस कोलेबोरेशन को लेकर इसलिए भी उत्साहित हैं क्योंकि जब-जब विजय और एक्सेल एंटरटेनमेंट साथ आए हैं, पर्दे पर कुछ बेहद दिलचस्प और यादगार देखने को मिला है.

Advertisement

इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी
विजय वर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की. जिसमें एक्टर ने एक्सेल मूवीज को टैग कर खुशी जाहिर की. हालांकि, उन्होंने फिल्म के टाइटल या जॉनर का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उनके इस छोटे से हिंट ने ही फैंस के एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया.

खास नोट हुआ वायरल
दरअसल शेयर की गई स्टोरी में एक नोट था. जिसमें रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्टर को हाथ से लिखा हुआ नोट भेजा है. जिसमें लिखा था, 'प्रिय विजय, हम आपके साथ फिल्म की दुनिया में उतरने के लिए उत्साहित हैं… आगे एक शानदार सफर की उम्मीद है! शुभकामनाएं.'  फैंस अब इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर इस बार विजय कौन सा नया और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने वाले हैं.

Advertisement

डॉन 3 को लेकर चल रहा विवाद
वहीं हाल फिलहाल की बात करें तो फरहान अख्तर का प्रोडक्शन हाउस इस समय काफी उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है.  हाल ही में डॉन 3 से रणवीर सिंह ने बाहर हो गए, जिसके बाद दोनों के बीच कानूनी और वित्तीय विवाद की खबरें भी सामने आई थीं. अब ऐसे में जब 'डॉन' जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी का भविष्य अधर में लटका हुआ लग रहा था, विजय वर्मा के साथ फरहान और रितेश सिधवानी का यह नया अनाउंसमेंट खास है. आने वाले दिनों में इस बात पर भी नजर रहेगी कि क्या विजय वर्मा डॉन 3 से तो नहीं जुड़ने वाले. 

विजय वर्मा का वर्क फ्रंट
विजय वर्मा का वर्क फ्रंट इस समय काफी व्यस्त है. एक्सेल एंटरटेनमेंट के इस प्रोजेक्ट के अलावा, उनके पास कई और बड़ी फिल्में हैं. वह नागराज मंजुले की 'मटका किंग' में नजर आएंगे, जो जुए की दुनिया पर आधारित एक पीरियड ड्रामा है. इसके साथ ही वह हंसल मेहता की 'फैमिली बिजनेस' में अनिल कपूर के साथ दो-दो हाथ करते दिखेंगे. दर्शकों को उनकी 'लस्ट स्टोरीज 3' का भी बेसब्री से इंतजार है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement