तमन्ना भाटिया संग ब्रेकअप के बाद फिर प्यार में विजय वर्मा? मिस्ट्री गर्ल का थामा हाथ, पोस्ट देख चौंके फैंस

क्या विजय वर्मा फिर से प्यार में हैं? एक्टर की लेटेस्ट पोस्ट देखने के बाद हर कोई यही सवाल कर रहा है. आखिर विजय किसे डेट कर रहे हैं...जानना नही चाहेंगे आप?

Advertisement
किसके प्यार में हैं विजय वर्मा (Photo: Instagram @itsvijayvarma) किसके प्यार में हैं विजय वर्मा (Photo: Instagram @itsvijayvarma)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:06 AM IST

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर की वैलेंटाइन डे पोस्ट सामने आने के बाद उनकी डेटिंग की चर्चा फिर से होने लगी है. फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर तमन्ना भाटिया संग ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा किसे डेट कर रहे हैं. 

किसके प्यार में हैं विजय?

दरअसल, वैलेंटाइन डे के खास मौके पर विजय वर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें एक्टर एक लड़की का हाथ थामे हुए दिखाई दिए. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- हैप्पी वैलेंटाइन डे टू माय फोरेवर. 

Advertisement

एक्टर की पोस्ट देख जहां कुछ लोगों को हैरानी हुई, तो वहीं उनके फैंस काफी खुश नजर आए. फैंस को लगा कि तमन्नना भाटिया संग ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा ने मूव ऑन कर लिया है. वो फिर से प्यार में हैं. उन्हें अपने सपनों की राजकुमारी मिल गई है. विजय की पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. 

खास बात ये है कि फोटो में विजय वर्मा ने खुशी आहूजा नाम की लड़की को टैग भी किया. ऐसे में लोग खुशी आहूजा को सोशल मीडिया पर सर्च करने लगे. फैंस ये जानने के लिए बेताब दिखे कि आखिर ये लड़की कौन है, जिसे विजय ने वैलेंटाइन पोस्ट में टैग किया है. 

 

कौन है विजय की मिस्ट्री गर्ल?

मगर जब लोगों ने खुशी आहूजा नाम के अकाउंट को सर्च किया तो पता चला कि ये कोई रियल अकाउंट नहीं है, बल्कि एक रेंडम फेक प्रोफाइल है, जो जोक्स के लिए बनाई गई है. इससे ये तो साफ हो गया कि विजय ने फैंस के साथ प्रैंक किया है. उनकी डेटिंग की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है, क्योंकि फैंस को खुशी आहूजा नाम के पेज पर एक फोटो भी लगी मिली, जिसपर लिखा है आपको बेवकूफ बनाया. विजय ने फिर एक और स्टोरी पोस्ट करके उन यूजर्स की टांग भी खींची जिन्होंने उनके रिश्ते को सच मानकर मिस्ट्री गर्ल का प्रोफाइल देखा. 

Advertisement
विजय वर्मा ने बनाया बेवकूफ

विजय वर्मा की बात करें तो उन्हें लेकर चर्चा थी कि वो एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को डेट कर रहे हैं. दोनों को हर एक पार्टी और इवेंट में साथ स्पॉट किया जाता था. लेकिन फिर कुछ समय पहले खबरें सामने आईं कि कपल ने 2 साल की डेटिंग के बाद अपने रास्ते अलग कर लिए हैं. ब्रेकअप के बाद से दोनों साथ नजर नहीं आए. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी ब्रेकअप की खबरों को ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement