Vidyut Jammwal Held Breath:15 मिनट तक नहीं ली सांस-20 मिनट बाद आंखों से बहे आंसू, विद्युत जामवाल की हालत देख खड़े हुए रोंगटे

विद्युत जामवाल कुछ अलग करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में 15 मिनट तक सांस रोककर ध्यान लगाकर सबको हैरान कर दिया.

Advertisement
विद्युत जामवाल ने रोकी सांस! (Photo: Screengrab) विद्युत जामवाल ने रोकी सांस! (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:10 PM IST

बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल ने अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक ऐसा कमाल कर दिखाया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद हर शख्स हैरान रह गया. विद्युत ने करीब 15 मिनट तक सांस रोककर और बिना पलक झपकाए ध्यान लगाया. देखते ही देखते उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

मुंबई में हुए इस खास इवेंट में विद्युत जामवाल स्टेज पर ध्यान मुद्रा में दिखे. ‘स्ट्रीट फाइटर’ में विद्युत एक ऐसे गेमिंग कैरेक्टर धलसिम का किरदार निभा रहे हैं, जो योग और आध्यात्मिक साधना से जुड़ा हुआ है. इवेंट में विद्युत ने आंखें खुली रखते हुए पूरी तरह स्थिर रहकर मेडिटेशन किया और करीब 15 मिनट तक अपनी सांस रोके रखी. इस दौरान उनकी आंखों से पानी आने लगा और पैरों में हल्का कंपन भी दिखा, लेकिन उन्होंने अपना ध्यान नहीं तोड़ा. 

Advertisement

कैसे किया कमाल?
मेडिटेशन पूरा होने के बाद विद्युत ने बताया कि उन्होंने पतंजलि योग सूत्र की एक विशेष तकनीक का इस्तेमाल किया है. उनके मुताबिक, ये प्रैक्टिस उन्हें जिंदगी के कई बड़े मुकाम हासिल करने में मदद करती रही है और वो इसे युवाओं को भी सिखाते हैं. 

एक्टर ने कहा कि 'मैं अपनी यंगर जनरेशन को एक बात बोलना चाहता हूं, रुक जाओ थोड़ा सा. मुझे नहीं पता मैंने ये कैसे हासिल किया, क्योंकि मैं स्थिर रहा.' उन्होंने कहा कि 'आज सब लोग लगातार भाग रहे हैं, ये करना है, वो करना है, लेकिन कभी-कभी रुकना और धैर्य रखना भी जरूरी है.'

फैन्स ने किया रिएक्ट
विद्युत जामवाल इवेंट के दौरान उन्होंने अपने किरदार से जुड़ी योगिक प्रैक्टिस को स्टेज पर दिखाकर सबको चौंका दिया. एक फैन ने लिखा कि रियल हीरो. दूसरे ने कहा कि कमाल कर दिया. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि रोंगटे खड़े हो गए. अन्य ने कहा कि आप हमारे लिए प्रेरणा हैं.

Advertisement

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो ‘स्ट्रीट फाइटर’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. विद्युत जामवाल ‘स्ट्रीट फाइटर’ में धलसिम का किरदार निभा रहे हैं, जो योग और असाधारण फिजिकल क्षमताओं के लिए जाना जाता है. ये फिल्म उनकी हॉलीवुड डेब्यू भी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »