जनता की डिमांड या पैसे छापने का प्लान! बिना ऑरिजिनल डायरेक्टर, आलिया के भरोसे चल जाएगी 'तुम्बाड़ 2'?

बिना बड़े बजट के बनी कल्ट फिल्म 'तुम्बाड़' के सीक्वल में आलिया भट्ट की एंट्री हो चुकी है. स्केल बढ़ाने की बात हो रही है, लेकिन 'तुम्बाड़ 2' में ऑरिजिनल डायरेक्टर राही अनिल बर्वे हैं ही नहीं. बॉलीवुड में कहानी किनारे रखकर, कामयाब फिल्म के सीक्वल बनाने का ट्रेंड जोरों पर है. क्या 'तुम्बाड़ 2' भी ऐसा ही प्रोजेक्ट है?

Advertisement
बिना ऑरिजिनल डायरेक्टर के दमदार होगी 'तुम्बाड़ 2'? (Photo: ITGD) बिना ऑरिजिनल डायरेक्टर के दमदार होगी 'तुम्बाड़ 2'? (Photo: ITGD)

सुबोध मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST

बॉलीवुड से लगातार आती सीक्वल फिल्मों की बाढ़ के बीच तुम्बाड़ 2 की अनाउंसमेंट को फिल्म फैंस से काफी चर्चा मिली. हाल ही में ये चर्चा और तगड़ी हो गई जब तुम्बाड़ के लीड एक्टर और प्रोड्यूसर सोहम शाह ने फिल्म में टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की एंट्री अनाउंस की. आलिया के साथ एक फोटो शेयर करते हुए सोहम ने फिल्म की कास्ट में उनके आने की खबर दी.

Advertisement

आलिया के आने से यकीनन तुम्बाड़ 2 एक बड़ा प्रोजेक्ट तो हो गया है. बड़े नाम के जुड़ने से ये फिल्म अब से लेकर रिलीज तक लगातार चर्चा में बनी रहेगी, लेकिन क्या कास्ट में बड़े नामों की एंट्री, तुम्बाड़ 2 में उन नामों की कमी को भर पाएगी जिन्होंने ऑरिजिनल तुम्बाड़ क्रिएट की थी?

'तुम्बाड़ 2' पर नहीं काम कर रहे 'तुम्बाड़' के डायरेक्टर

2018 में आई तुम्बाड़ में कोई बड़ा एक्टर नहीं था. फिल्म के लीड एक्टर सोहम शाह का नाम भी तब ऑडियंस को आज की तरह नहीं पता था. बॉलीवुड के बड़े प्रोड्यूसर आनंद एल राय ने फिल्म प्रेजेंट जरूर की थी, लेकिन डायरेक्टर राही अनिल बर्वे की तुम्बाड़ एक इंडी (इंडिपेंडेंट) फिल्म की तरह ही बनी थी.

इसकी कल्ट फॉलोइंग की सबसे बड़ी वजह थी दमदार कहानी और शानदार विजुअल्स. जैसे तुम्बाड़ की कहानी में एक माइथोलॉजी थी, वैसे ही इस फिल्म के बनने के किस्से भी फिल्म लवर्स के बीच लोककथाओं की तरह पॉपुलर हो चुके थे और इन किस्सों को सुनने-पढ़ने से तुम्बाड़ का एक्सपीरियंस एक अलग ही लेवल पर चला गया था.

Advertisement

राही अनिल बर्वे ने 1997 में इस कहानी का पहला ड्राफ्ट लिखा था, जब वो सिर्फ 18 साल के थे. 2008 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लीड रोल में लेकर तुम्बाड़ पहली बार बननी शुरू हुई थी, लेकिन प्रोड्यूसर ने साथ छोड़ दिया तो बन्द हो गई. अब फाइनली उन्हें तुम्बाड़ 2 में मौका मिला है. 2009-10 में बर्वे ने इस कहानी को 700 पन्नों में स्टोरीबोर्ड किया, फिर आनंद गांधी बतौर राइटर और प्रोड्यूसर फिल्म से जुड़े.

2012 में फिल्म एक बार शूट कर ली गई लेकिन ये वैसी नहीं बनी जैसी सोची गई थी. स्क्रीनप्ले फिर से लिखा गया, आनंद गांधी का दावा है कि दूसरी बार उन्होंने डायरेक्शन का जिम्मा संभाला और 2015 में फिर से फिल्म का शूट शुरू हुआ. इसलिए राही के ऑरिजिनल काम को सम्मान देते हुए उन्हें फिल्म में 'क्रिएटिव डायरेक्टर' का क्रेडिट दिया गया.

बिना सनलाइट के रेड कैमरा से डिजिटल फॉर्मैट में फिल्म शूट की गई. फिल्म में जमकर बरसात थी जिसके लिए साल दर साल मानसून में शूट किया गया. ऐसी रियल लोकेशन्स खोजी गईं जहां दशकों से लोग नहीं जाते थे. तुम्बाड़ की मेकिंग की ये कहानियां बताती हैं कि ये फिल्म क्यों इतनी ऑथेंटिक बनी थी.

लेकिन जब तुम्बाड़ 2 अनाउंस हुई, तभी राही अनिल बर्वे ने साफ कर दिया था कि ये उनका विजन नहीं है न ही वो इसे डायरेक्ट कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने इसके लिए प्रोड्यूसर-एक्टर सोहम शाह को शुभकामनाएं जरूर दी थीं. राही के साथ-साथ आनंद गांधी का भी इस प्रोजेक्ट पर होना अभी तक कनफर्म नहीं है. तुम्बाड़ 2 को आदेश प्रसाद डायरेक्ट करने जा रहे हैं जो तुम्बाड़ के राइटर्स में से एक हैं.

Advertisement

कमाई के लिए बनते सीक्वल, कमजोर होतीं कहानियां

साल दर साल बॉलीवुड से ऐसे ढेरों सीक्वल आते रहे हैं जिन्हें पहली फिल्म बनाने वाले ऑरिजिनल डायरेक्टर नहीं डायरेक्ट करते, लेकिन प्रोड्यूसर्स सीक्वल बनाने से चूकना नहीं चाहते क्योंकि कमाई की गारंटी और पैमाना बढ़ जाता है. 'एक था टाइगर' के डायरेक्टर कबीर खान को नहीं लगता था कि इसका सीक्वल बनना चाहिए.

प्रियदर्शन कभी 'भूल भुलैया' का सीक्वल नहीं बनाना चाहते थे, लेकिन प्रोड्यूसर्स को बड़ी फ्रेंचाइजी खड़ी करने का मौका दिख रहा था इसलिए उन्होंने दूसरे डायरेक्टर्स को लेकर सीक्वल बना डाले. सीक्वल्स ने कमाई तो की मगर फैंस की ये शिकायत बढ़ती ही चली गई कि फिल्मों की क्वालिटी खराब होती जा रही है. पॉपुलर बॉलीवुड फिल्मों के सीक्वल्स में ये अब एक आम समस्या होती जा रही है.

अगर आपको तुम्बाड़ याद हो (जो कि होगी ही!) तो क्या उस कहानी में कोई ऐसा धागा खुला छूटा था जिससे जोड़कर नई कहानी बुनी जा सके? तो फिर सवाल ये है कि क्या बाकी प्रोड्यूसर्स की तरह सोहम शाह भी तुम्बाड़ के ब्रांड को बड़े फायदे में बदलने के लिए तुम्बाड़ 2 बना रहे हैं? या फिर सच में उनके पास ऐसा विजन और कहानी है जो ऑडियंस को फिर से पहली फिल्म जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा?

Advertisement

जवाब तो तभी पता चलेगा, जब तुम्बाड़ 2 का पहला लुक सामने आएगा. आलिया और नवाजुद्दीन की तुम्बाड़ 2, 3 दिसंबर 2027 की रिलीज डेट के साथ बन रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »