टाइगर श्रॉफ पर एक हफ्ते पहले ही हमले की थी प्लानिंग, पहुंचे भी थे शूटर, फिर...

टाइगर श्रॉफ पर जो हमला हुआ है, उससे जुड़ी कई सारी जानकारी अब सामने आई है. एक्टर पर हमला करने का प्लान एक हफ्ते पहले से चल रहा था. उनकी टाइगर पर काफी समय से नजर थी, और पहले भी उन्होंने उनपर हमला करने की कई कोशिशें कीं.

Advertisement
टाइगर पर हमले की पहले से थी प्लानिंग (Photo: ITGD) टाइगर पर हमले की पहले से थी प्लानिंग (Photo: ITGD)

दिव्येश सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:44 AM IST

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में पुलिस के हाथों कई बातें सामने आ रही हैं. जांच में पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी- रेहान, फूल सिंह और रितिक 11 अक्टूबर को भी जुहू के पुष्पा नरसी पार्क स्थित फुटबॉल ग्राउंड पहुंचे थे, जिसके बाहर टाइगर पर उन्होंने फायरिंग की थी.

टाइगर पर थी हमलावरों की नजर

जांच में शक है कि उस दिन भी आरोपियों ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन टाइगर तब फुटबॉल खेलने नहीं पहुंचे, इसलिए आरोपी बिना वारदात को अंजाम दिए लौट गए. 18 अक्टूबर को आरोपी दोबारा फुटबॉल ग्राउंड के बाहर पहुंचे. वो शाम करीब 4:30 बजे से ही पुष्पा नरसी पार्क के गेट के आसपास घूम रहे थे. 

Advertisement

CCTV फुटेज में आरोपी बार-बार गेट के आसपास घूमते और अंदर की तरफ देखते नजर आए. पुलिस को शक है कि वो टाइगर की मौजूदगी और उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे. पुलिस को आशंका है कि आरोपियों के अलावा कुछ अन्य लोग भी टाइगर की रेकी कर रहे होंगे और हमलावरों को उनकी मौजूदगी की जानकारी दे रहे होंगे.

कैसे हुआ टाइगर पर हमला?

पुलिस CCTV फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच कर आरोपियों की गतिविधियों, हमले की योजना और मकसद का पता लगा रही है.18 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे टाइगर श्रॉफ फुटबॉल ग्राउंड से BMW कार में लौट रहे थे. FIR के मुताबिक, एक्टर के ड्राइवर फिरदौस इब्राहिम बलोच, जिनकी उम्र 48 साल है वो कार चला रहे थे. पिछले 28 साल से वो टाइगर के परिवार के साथ काम कर रहे हैं.

Advertisement

फुटबॉल ग्राउंड से निकलने के बाद टाइगर की कार बाईं तरफ मुड़ी, तभी दो हमलावरों ने सामने और बाईं तरफ से गोलियां चलाईं. एक आरोपी ने सफेद फूलों वाली शर्ट और काली पैंट, जबकि दूसरे ने हल्के नीले रंग की फुल स्लीव शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी. तीसरा आरोपी चॉकलेटी रंग की टी-शर्ट और ग्रे पैंट पहने मोटरसाइकिल के साथ इंतजार कर रहा था. फायरिंग के बाद उसने ही दोनों हमलावरों को भागने में मदद की थी.

ड्राइवर को अस्पताल लेकर भागे टाइगर

FIR में दर्ज शिकायत के मुताबिक, ड्राइवर फिरदौस बलोच की बाईं कलाई में गोली लगी, जो उनके अगले हिस्से यानी फोरआर्म में फंस गई. उनके दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में फ्रैक्चर भी हुआ. शिकायत में टाइगर के सीने और दाहिने हाथ में चोट लगने का भी जिक्र है.

फायरिंग के बाद ड्राइवर अपनी तरफ का दरवाजा खोलकर बाहर निकले. इसके बाद टाइगर ड्राइवर की सीट पर आए और घायल ड्राइवर को उसी BMW से सांताक्रूज पुलिस स्टेशन ले गए. बाद में पुलिस दोनों को इलाज के लिए सांताक्रूज पश्चिम स्थित नानावती अस्पताल ले गई.

फुटबॉल ग्राउंड में मनाया जा रहा था जन्मदिन

घटना के समय ग्राउंड पर एक अन्य फुटबॉल टीम के सदस्य का जन्मदिन मनाया जा रहा था. कुछ मिनट पहले पटाखे भी फोड़े गए थे. गोलियों की आवाज सुनकर शुरुआत में कुछ लोगों को लगा कि पटाखे फोड़े जा रहे हैं. इसके बाद टाइगर पर फायरिंग और उनके ड्राइवर के घायल होने की जानकारी फैलने पर लोग ग्राउंड के बाहर पहुंचे. टाइगर घायल ड्राइवर को लेकर अस्पताल रवाना हो गए.

Advertisement

टाइगर नियमित रूप से रविवार को शाम करीब 5 से 7 बजे के बीच पुष्पा नरसी फुटबॉल ग्राउंड में खेलने आते थे. वो शायद ही कभी रविवार को फुटबॉल खेलने से चूकते थे. पुलिस को शक है कि आरोपियों ने टाइगर और उनके ड्राइवर की हत्या करने के इरादे से फायरिंग की. जांच में 11 अक्टूबर की कथित रेकी और 18 अक्टूबर की फायरिंग के बीच संबंध तलाशा जा रहा है.

CCTV फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और आरोपियों की गतिविधियों की जांच से ये पता लगाने की कोशिश हो रही है कि हमले की साजिश में और कौन-कौन शामिल था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »