Tiger Shroff Firing Case: व्लॉगर उमेश के शरीर से निकाली गई गोली, अब कैसी है हालत?

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के दौरान घायल हुए व्लॉगर उमेश चौहान के शरीर से KEM अस्पताल में सर्जरी कर गोली निकाल दी गई. जानें अब कैसी है उनकी हालत.

Advertisement
उमेश की हालत में सुधार (Photo: ITG) उमेश की हालत में सुधार (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:30 AM IST

मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के दौरान घायल हुए व्लॉगर उमेश चौहान के शरीर में फंसी गोली बुधवार को निकाल दी गई. मुंबई के KEM अस्पताल में डॉक्टरों ने सर्जरी कर गोली निकाली. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने इसकी जानकारी दी.

BMC के मुताबिक, सर्जरी के बाद उमेश चौहान की हालत स्थिर है. फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.

Advertisement

कैसी है उमेश की हालत?

नगर निगम की ओर से जारी स्वास्थ्य अपडेट में बताया गया कि उमेश चौहान का 21 अक्टूबर को सुबह 8 बजे ऑपरेशन किया गया. KEM अस्पताल के कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जरी (CVTS) विभाग के ऑपरेशन थिएटर में उन्हें जनरल एनेस्थीसिया देकर शरीर में फंसी गोली निकाली गई.

यह सर्जरी CVTS विभाग के प्रमुख डॉ. उदय एकनाथ जाधव और सर्जरी विभाग के यूनिट प्रमुख डॉ. राम प्रजापति ने की. अस्पताल के मुताबिक, उमेश ने सर्जरी को अच्छी तरह सहन किया. इसके बाद उन्हें ऑपरेशन के बाद निगरानी के लिए इंटेंसिव केयर यूनिट में शिफ्ट कर दिया गया.

BMC ने बताया कि उमेश के जरूरी स्वास्थ्य संकेत फिलहाल सामान्य और स्थिर हैं. डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रहे हैं.

टाइगर पर फायरिंग के दौरान हुए थे घायल

Advertisement

बता दें कि रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी. उस वक्त एक्टर एक फुटबॉल ग्राउंड में गए हुए थे. फायरिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ की कार के पास खड़े उमेश चौहान और कार के ड्राइवर को गोली लगी थी.

36 साल के एक्टर टाइगर श्रॉफ इस घटना में बाल-बाल बच गए. वहीं, व्लॉगर उमेश चौहान फुटबॉल ग्राउंड पर एक्टर से मिलने और उनका वीडियो बनाने पहुंचे थे. इसी दौरान फायरिंग की घटना हो गई.

कौन हैं उमेश?

उमेश पेशे से ऑटो ड्राइवर हैं. वह घटना वाले दिन टाइगर के साथ फैन के तौर पर फोटो खिंचवाने गए थे. तभी एक्टर पर हमला हो गया. इस हमले में उमेश को भी गोली लग गई. इससे पहले वह बता चुके हैं कि गोली लगी तो उन्हें पता ही नहीं चला कि वह घायल हो चुके हैं. उन्हें लगा जैसे कोई टायर फटा हो, और उन्हें दिल का दौरा पड़ा हो. 

उमेश तंगहाली में गुजारा कर रहे हैं, इस हादसे ने उन्हें और मुश्किल में डाल दिया है. आमदनी ठप हो गई है. उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं और घर में एक और छोटा बच्चा भी है, जिनकी देखभाल उन्हीं के जिम्मे है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »