हॉरर यूनिवर्स में आएगी आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की 'खूनी' लव स्टोरी, मेकर्स ने बुक की दिवाली की डेट

पिछले कुछ समय से खबर थी कि आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अब हॉरर यूनिवर्स की एक फिल्म के लिए साथ आने वाले हैं. इस फिल्म का टाइटल 'वैम्पायर्स ऑफ विजयनगर' बताया जा रहा था. लेकिन लेटेस्ट अनाउंसमेंट से साफ है कि खबर तो सही है, मगर प्रोजेक्ट का टाइटल बदल दिया गया है.

Advertisement
आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 30 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST

इस साल 'स्त्री 2' की ब्लॉकबस्टर कामयाबी के बाद फिल्ममेकर दिनेश विजन अपने हॉरर यूनिवर्स को और भी ग्रैंड बनाने जा रहे हैं. विजन ने अपने यूनिवर्स का नया प्रोजेक्ट अनाउंस कर दिया है और अब वो एक वैम्पायर लव स्टोरी लेकर आने वाले हैं जिसका नाम है 'थामा'. 

पिछले कुछ समय से खबर थी कि आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अब हॉरर यूनिवर्स की एक फिल्म के लिए साथ आने वाले हैं. इस फिल्म का टाइटल 'वैम्पायर्स ऑफ विजयनगर' बताया जा रहा था. लेकिन लेटेस्ट अनाउंसमेंट से साफ है कि खबर तो सही है, मगर प्रोजेक्ट का टाइटल बदल दिया गया है. 

Advertisement

एक खूनी प्रेम कहानी 
मेकर्स ने 'थामा' की अनाउंसमेंट एक खूबसूरत से गाने के साथ की है. फिल्म के टाइटल कार्ड के साथ अमिताभ भट्टाचार्य के खूबसूरत लिरिक्स वाला ये गाना सुनाई देता है. गाने के बीच लिखा आता है, 'इस यूनिवर्स को एक लव स्टोरी की जरूरत थी...'. इसके तुरंत बाद गाने के साथ वैम्पायर्स के चीखने की आवाजें आने लगती हैं और स्क्रीन पर लिखा आता है, 'बदकिस्मती से, ये बहुत खूनी लव स्टोरी है.'

वीडियो में फिल्म की मेन कास्ट भी रिवील की गई है, जिसमें आयुष्मान और रश्मिका के साथ-साथ परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी नाम है. बाकी सपोर्टिंग कास्ट का नाम या फिल्म से जुड़ी कोई और डिटेल इसके साथ नहीं शेयर की गई है. 'थामा' को आदित्य सरपोतदार डायरेक्ट करेंगे, जिनकी फिल्म 'मुंज्या' इस साल एक तगड़ी सरप्राइज हिट साबित हुई.

Advertisement

मेकर्स ने रिलीज डेट भी की बुक 
'थामा' की अनाउंसमेंट के साथ मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी शिड्यूल कर दी है. वीडियो में ये भी अनाउंस किया गया है कि आयुष्मान और रश्मिका की फिल्म दिवाली 2025 में रिलीज होगी. अगले साल के लिए वैसे तो बॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट्स शिड्यूल हैं, मगर दिवाली अभी तक खाली थी. हालांकि, दिवाली का रिकॉर्ड देखते हुए ये भी हो सकता है कि जल्द ही कोई दूसरी फिल्म भी 'थामा' से टक्कर लेने के लिए दिवाली की रिलीज डेट पर ही शिड्यूल हो जाए. 

'स्त्री', ''मुंज्या' और 'भेड़िया' जैसी जबरदस्त हॉरर कॉमेडी कहानियों से धमाल मचा रहे हॉरर यूनिवर्स में अब वैम्पायर्स का आना और भी मजेदार होने वाला है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इतने सारे भयानक एलिमेंट्स वाला ये यूनिवर्स और क्या तगड़ा कमाल करता है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »