'5 साल बहुत झेला है', नाना पाटेकर के निधन पर क्यों किया विवादित कमेंट? तनुश्री दत्ता ने सुनाई आपबीती

नाना पाटेकर की मौत के बाद तनुश्री दत्ता ने इसे 'ईवल डेड' कहकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने अपने पिछले पांच वर्षों की परेशानियों का जिक्र किया.

Advertisement
तनुश्री ने सुनाई आपबीती (Photo: Social Media) तनुश्री ने सुनाई आपबीती (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:46 AM IST

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर की मौत के बाद जहां सेलेब्स के आंसू नहीं थम रहे हैं. सब नाना की याद में इमोशनल हो रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का रिएक्शन कईयों को चौंका रहा है. गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए तनुश्री ने इसे ईवल डेड कहकर कमेंट किया था. उनके इस बयान की खूब आलोचना हुई थी.

तनुश्री ने तोड़ी चुप्पी
एक्ट्रेस ने बताया था कि वो लखनऊ एक इवेंट में शामिल होने जा रही हैं. लेकिन अब उन्हें चिंता है कि पूरी मीडिया इस वक्त ईवल डेड को कवर करने में बिजी रहेगा. अब एक्ट्रेस का नया रिएक्शन सामने आया है. लखनऊ में इवेंट के बाद उन्होंने मीडिया से बात की.

Advertisement

तनुश्री ने लोगों को ये समझाने की कोशिश की क्यों वो नाना की मौत को ईवल डेड बोल रही हैं. उन्होंने बताया कि बीते 5 साल उन्होंने कितनी मुश्किलें झेली हैं. उन पर अटैक भी हुआ था. वो इन सभी चीजों से गुजरी हैं इसलिए वो इस मौत को ईवल डेड बोल रही हैं.

तनुश्री दत्ता ने कहा- मेरे लिए तो ईवल डेड ही है. मैं जिस चीज से गुजरी हूं पिछले 5 साल..मीटू मूवमेंट के बाद, मैं इतना परेशान हुई हूं, आप मेरे नजरिए से देखें, जो विक्टिम रहा है, वो परेशान है. मुझ पर केस चल रहा है. सोचिए मुझे कितना परेशान किया गया होगा. मेरे केस को वापस लेने को कहा गया. लेकिन मैंने इसे वापस नहीं लिया. मुझे लालच दिया गया तब भी मैंने केस वापस नहीं लिया. ऐसी परेशानी मेरे साथ शुरू हुई जहां मेरी गाड़ी के ब्रेक्स काटे गए. एक्सीडेंट हुआ मेरा. मुझे फूड पॉइजनिंग हुई. मैं जिस चीज से गुजरी हूं मुझे पता है. मेरे लिए तो ये किसी शैतान के मरने जैसा है. मेरे पक्ष से कोई देखे. जो इन चीजों से नहीं गुजरा है, उसे लगेगा कि ये ऐसे क्यों बात कर रही है. हर इंसान की अलग परिस्थिति होती है. मैंने अपने नजरिए से चीजों को रखा. जिनका उनके साथ अनुभव अच्छा है वो नहीं समझेंगे. 

Advertisement

तनुश्री दत्ता-नाना का पुराना विवाद
तनुश्री दत्ता ने 2018 में #MeToo के दौरान नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. एक्ट्रेस के मुताबिक, 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ गलत बिहेव किया था. एक्टर ने डांस स्टेप सिखाने के बहाने उन्हें गलत तरीके से छुआ था.

वहीं नाना ने तनुश्री के आरोपों को गलत बताया था. 2019 में मुंबई पुलिस ने सबूतों की कमी का हवाला देते हुए केस की क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »