'नर्क नहीं पहुंचे नाना पाटेकर', तनुश्री दत्ता ने फिर कसा तंज, बोलीं- श्मशान घाट में...

तनुश्री दत्ता ने कहा है कि वो श्मशान घाट जाकर शांति महसूस करती हैं. उन्होंने बताया कि उनके पूर्वज अघोरी थे और वे आत्माओं से संवाद करती हैं. तनुश्री के ये दावे यूजर्स को हैरान कर रहे हैं.

Advertisement
तनुश्री का नाना पाटेकर पर फिर हमला (Photo: Instagram @iamtanushreeduttaofficial) तनुश्री का नाना पाटेकर पर फिर हमला (Photo: Instagram @iamtanushreeduttaofficial)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:55 AM IST

तनुश्री दत्ता इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं. नाना पाटेकर के निधन के बाद से वो लगातार एक्टर पर निशाना साध रही हैं. इंस्टा और इंटरव्यूज में नाना की मौत पर सवाल उठा रही हैं. अब तनुश्री ने इंस्टा पर नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो फैंस संग इंटरैक्ट करती दिखीं. एक्ट्रेस ने नया खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि वो श्मशान घाट जाती हैं. वहां उन्हें बहुत सुकून मिलता है.

Advertisement

श्मशान घाट में बैठना पसंद- तनुश्री दत्ता
तनुश्री दत्ता ने फैंस संग बातचीत में कहा- मेरी तबीयत खराब चल रही है. आज मैं थोड़ा अच्छा फील कर रही थी, तो मैं श्मशान घाट चली गई. एक मंदिर है जिसके बगल में श्मशान घाट है. वो जगह मेरी फेवरेट है. काशी में भी जब मैं जाती हूं तो मुझे मंदिर के अंदर बैठना पसंद है. लेकिन मैं श्मशान घाट जाकर भी बैठती हूं. मुझे वहां बहुत सुकून मिलता है.

''मेरे 500 साल पुराने पूर्वज अघोरी हुआ करते थे. मैं जब छोटी थी मुझे वो लोग दिखते थे. मैं उनसे थोड़ा दूर-दूर रहती थी. मैं उनमें से कुछ लोगों को देखती थी. मैं उन्हें सपनों में देखती हूं. मुझे श्मशान घाट में बैठकर मैडिटेशन करना पसंद है. मुझे वहां मुर्दों के बीच इतना सुकून मिलता है जितना जिंदा लोगों के बीच नहीं मिलता. श्मशान घाट में बहुत सारे अघोरी आपको अलग वेशभूषा में दिखेंगे. हालांकि मैं तो नॉर्मल कपड़ों में रहती हूं.''

Advertisement

तनुश्री ने नाना पाटेकर पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैंने भगवान से पूछा कि मुझे कंफर्म करो कि वो नर्क में पहुंचा या नहीं. फिर मैं चेन से बैठू. लेकिन भगवान ने कहा कि नाना अभी उस लोक में जा रहे हैं. मैं आत्माओं से बात करने की कोशिश कर रही हूं. तनुश्री ने कहा कि वो साधना में बैठती हैं इसलिए उनके पास ये शक्तिया हैं. वो शक्तियां ही उनसे ये सब बुलवा रही हैं.

तनुश्री दत्ता की बातों को सुनकर कई लोगों को झटका भी लगा है. इनमें कितनी बातें सच्ची हैं और कितनी फेक, ये तो वो ही जानें. लेकिन इतना जरूर है नाना के निधन के बाद तनुश्री को लाइमलाइट में आने का फिर से मौका मिल गया है. शोबिज की बात करें तो वो सालों पहले इंडस्ट्री से दूर हो चुकी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »