विजय की राजनीति में ऐतिहासिक एंट्री! जीत के बाद फैंस को किया ग्रीट, जश्न में डूबा तमिलनाडु

तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) तमिलनाडु विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर अग्रसर है. विजय ने अपने माता-पिता के घर के बाहर सैकड़ों प्रशंसकों का अभिवादन किया.

Advertisement
विजय ने लिया जीत का सर्टिफिकेट (Photo: PTI) विजय ने लिया जीत का सर्टिफिकेट (Photo: PTI)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:46 PM IST

तमिलनाडु की सियासत में सोमवार को एक ऐसा ऐतिहासिक मोड़ आया, जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. साउथ सुपरस्टार से राजनेता बने विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) ने राज्य की राजनीति की चूलें हिला दी हैं. चुनाव परिणामों के रुझानों ने साफ कर दिया है कि विजय की पार्टी तमिलनाडु में सरकार बनाने की दौड़ में सबसे आगे निकल गई है. एक्टर जीत पक्की होते देख अपने पिता का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं.

Advertisement

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि विजय ने राज्य की उन दो दिग्गज पार्टियों— DMK और AIADMK— को पटखनी दे दी है, जिनका दशकों से तमिलनाडु की सत्ता पर एकाधिकार रहा है. एक्टर की इस प्रचंड लहर ने यह साबित कर दिया है कि जनता अब बदलाव के मूड में है.

जीत के बाद फैंस के बीच पहुंचे 'थलपति'
चुनावी सफलता और बढ़त की खबरों के बीच, सोमवार शाम को विजय पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए. वह चेन्नई में अपने माता-पिता के घर के बाहर जमा हुए सैकड़ों समर्थकों से मिलने पहुंचे. सफेद शर्ट पहने विजय जैसे ही बालकनी पर आए, वहां मौजूद फैंस का हुजूम खुशी से झूम उठा. विजय ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया और हाथ जोड़कर लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया. समर्थकों के नारों और सीटियों से पूरा इलाका गूंज उठा, जो अपने पसंदीदा नेता की जीत का जश्न मनाने वहां पहुंचे थे.

Advertisement

जीत का सर्टिफिकेट लिया
विजय की निजी जीत की बात करें तो उन्होंने तमिलनाडु की पेरम्बूर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरकर अपनी ताकत दिखाई है. इस सीट से जीत हासिल करने के बाद विजय ने आधिकारिक तौर पर अपना जीत का प्रमाण पत्र (Certificate) प्राप्त कर लिया है. चुनाव आयोग के अधिकारियों से सर्टिफिकेट लेते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement