'माफी नहीं मांगेंगी स्वरा भास्कर', पति फहाद अहमद ने किया बचाव, जौहर विवाद में हाथ जोड़ने से किया मना

'Rise And Fall 2' में जौहर पर दिए बयान को लेकर स्वरा भास्कर विवादों में हैं. सिवेट तोमर ने उनसे माफी की मांग की है. अब पति फहाद अहमद ने स्वरा का बचाव करते हुए साफ कहा है कि वह माफी मांगने के लिए हाथ नहीं जोड़ेंगी.

Advertisement
स्वरा भास्कर के बचाव में उतरे फहाद अहमद (Photo: Instagram @swarabhaskar) स्वरा भास्कर के बचाव में उतरे फहाद अहमद (Photo: Instagram @swarabhaskar)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:26 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपने बयानों को लेकर फिर सुर्खियों में हैं. रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में रानी पद्मावती और जौहर को लेकर की गई उनकी टिप्पणी ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. साथी कंटेस्टेंट सिवेट तोमर ने स्वरा के बयान पर नाराजगी जताते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की थी. अब इस पूरे मामले में स्वरा के पति फहाद अहमद खुलकर उनके सपोर्ट में आ गए हैं. फहाद ने साफ कह दिया है कि स्वरा अपने बयान के लिए हाथ जोड़कर माफी नहीं मांगेंगी.

Advertisement

स्वरा के बचाव में आए पति फहद, बोले- वो माफी नहीं मांगेंगी

इंडिया फोरम्स को दिए इंटरव्यू में फहाद अहमद ने पत्नी स्वरा का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि स्वरा इस बयान के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगेंगी. उन्होंने सिवेट तोमर के आरोपों पर भी सवाल उठाए.
 
फहाद ने कहा कि सिवेट ने खुद बताया था कि स्वरा की बातों से उन्हें एक राजपूत होने के नाते तकलीफ हुई है. लेकिन फहाद का सवाल है कि आखिर सिवेट ने ऐसा क्या सुना था? क्या उन्हें सच में लगा कि स्वरा ने रानी पद्मावती को कायर कहा है? फहाद ने इस आरोप को गलत बताते हुए कहा, ''ये तो झूठ है. उसने तो ऐसा कहा ही नहीं था.''

सिवेट तोमर को भी दिलाई पुरानी बात याद

फहाद ने बातचीत में यह भी याद दिलाया कि जब सिवेट 'राइज एंड फॉल 2' में थे, तब स्वरा ने उनका साथ दिया था. यहां तक कि शो से बाहर होने के दौरान भी स्वरा ने उनके प्रति समर्थन दिखाया था.

Advertisement

हालांकि, फहाद ने यह भी माना कि स्वरा दूसरों की भावनाओं को लेकर काफी संवेदनशील हैं. उन्होंने बताया कि स्वरा हमेशा कहती हैं कि अगर उनकी किसी बात से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें भी इसका दुख होता है.

जौहर को ग्लोरिफाई करने के खिलाफ थीं स्वरा

दरअसल, पूरा विवाद संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में जौहर को दिखाने और उसके महिमामंडन से जुड़ा है. स्वरा ने फिल्म में जौहर को ग्लोरिफाई करने पर सवाल उठाए थे. उनका कहना था कि ऐसी प्रथा को महान बताकर पेश नहीं किया जाना चाहिए.

लेकिन कुछ लोगों ने उनकी बात को रानी पद्मावती और जौहर करने वाली महिलाओं के अपमान के तौर पर लिया. यही मुद्दा 'राइज एंड फॉल 2' में भी उठा, जहां सिवेट तोमर ने खुद को राजपूत बताते हुए स्वरा के बयान पर आपत्ति जताई और उनसे माफी मांगने की मांग की.

फहाद ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि स्वरा का मकसद रानी पद्मावती का अपमान करना बिल्कुल नहीं था. वह सिर्फ जौहर जैसी प्रथा को महिमामंडित करने के खिलाफ अपनी बात रख रही थीं. उन्होंने कहा, ''उसने ये जरूर बोला है, उसका एक उदाहरण था कि आप इसको ग्लोरिफाई मत कीजिए. अगर मैं आपको लिमिटेड में बताऊं, तो उसका कहना सिर्फ इतना था कि इसको ग्लोरिफाई मत कीजिए.''

Advertisement

अब देखना होगा कि इस विवाद पर स्वरा खुद क्या प्रतिक्रिया देती हैं और शो में आगे इस मुद्दे को लेकर क्या नया मोड़ आता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »