'पाकिस्तान को बहुत हिंसक देश बताया', फिल्म धुरंधर पर बोलीं स्वरा भास्कर की मां, मेकर्स पर साधा निशाना

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की मां इरा भास्कर ने आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि फिल्म के जरिए मुस्लिमों को हिंसा करने वाला बताया गया है.

Advertisement
धुरंधर पर बोलीं इरा भास्कर (Photo: Instagram/@reallyswara/Screengrab) धुरंधर पर बोलीं इरा भास्कर (Photo: Instagram/@reallyswara/Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:03 PM IST

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की मां और फिल्म स्कॉलर इरा भास्कर ने इस साल की सबसे मचअवेटेड और ब्लॉकबस्टर फिल्म'धुरंधर' के पॉलिटिकल मैसेज की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि यह फिल्म मुसलमानों और पाकिस्तान को बहुत ही नेगेटिव और हिंसक नजरिए से दिखाती है.

'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज से ठीक पहले इरा भास्कर का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ. जिसपर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं.

Advertisement

इरा भास्कर की मां ने क्या कहा?
इरा भास्कर ने एक्टिविस्ट और लेखक हर्ष मंदर के YouTube चैनल 'कारवां-ए-मोहब्बत' पर आयोजित एक चर्चा के दौरान अपने विचार शेयर किए. इस पैनल में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के पॉलिटिकल साइंस सेंटर के असिस्टेंट प्रोफेसर हरीश वानखेड़े भी शामिल थे.

बातचीत के दौरान भास्कर ने उन फिल्मों के बारे में बात की जिन्हें हाल के सालों में सेंसरशिप या देरी का सामना करना पड़ा है. जिनमें 'पंजाब 95' और 'फुले' जैसी फिल्में शामिल हैं. फिर उन्होंने 'धुरंधर' का उदाहरण देते हुए इस बात पर चर्चा की कि कैसे विचारधारा मेनस्ट्रीम सिनेमा को प्रभावित कर सकती है.

मुस्लिम को हिंसक बताया
भास्कर ने माना कि आदित्य धर एक कुशल फिल्ममेकर हैं और कहा कि फिल्म तकनीकी रूप से अच्छी बनी है. हालांकि, उन्होंने यह सवाल उठाया कि क्या सिनेमाई कला को उन विचारों से अलग किया जा सकता है जिन्हें कोई फिल्म बढ़ावा देती है. उनके मुताबिक, 'फिल्म का नैरेटिव एक ऐसी दुनिया बनाता है. जहां मुसलमानों को ज्यादातर हिंसा के नजरिए से दिखाया जाता है.' उन्होंने कहा कि कहानी यह संकेत देती है कि मुसलमान हिंसक लोग हैं और पाकिस्तान को एक हिंसक राष्ट्र के रूप में दिखाया गया है.

Advertisement

उन्होंने आगे तर्क दिया कि सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में अक्सर किसी खास वैचारिक नैरेटिव का समर्थन करने के लिए कुछ खास घटनाओं और दृष्टिकोणों को चुनती हैं. उनकी राय में इस तरह की चुनिंदा कहानी कहने की शैली यह तय करती है कि दर्शक राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों की व्याख्या कैसे करते हैं.

'धुरंधर 2' एक बड़े रिलीज के लिए तैयार
वहीं इस सब के बीच एक बार फिर आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर 2' फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इससे एक दिन पहले 18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यू शो दिखाने की योजना है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »