कौन है Sushmita Sen संग दिखा छोटा बच्चा, जिसे गोद लेने की उड़ी अफवाह? एक्ट्रेस ने खोला राज

वो कहते हैं कि एक मां के लिये नामुमकिन कुछ भी नहीं. सुष्मिता सेन ने 2000 में रेने को गोद लिया था. इसके बाद उन्होंने 2010 में अलीशा को गोद लिया. सुष्मिता सेन ने बिना शादी किये ही दोनों बेटियों की अच्छे से परवरिश की और साबित कर दिया कि एक अकेली महिला सब कुछ कर सकती है.

Advertisement
सुष्मिता सेन सुष्मिता सेन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:44 AM IST
  • सुष्मिता सेन अफवाहों पर लगाया ब्रेक
  • बताया तीसरे बच्चे की कहानी का सच

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हेडलाइंस में छाई रहती हैं. पहले उनका और रोहमन शॉल का ब्रेकअप हुआ. इसके बाद अब उन्हें लेकर ये खबरें आने लगी कि वो अपनी जिंदगी में एक नये मेहमान को जगह देने वाली हैं. नया मेहमान यानि वो तीसरा बच्चा गोद लेने जा रही हैं. पर अब बच्चे को लेकर सुष्मिता सेन का जवाब मिल चुका है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये लोगों के सारे कंफ्यूजन दूर कर दिये हैं.

Advertisement

सुष्मिता सेन ने सारी अटकलों पर लगाया विराम
सुष्मिता सेन की दो प्यारी-प्यारी बेटिया हैं, जिनका नाम रेने सेन और अलीशा सेन है. दोनों ही बेटियों को सुष्मिता सेन ने गोद लेकर उनकी जिंदगी संवार दी. कुछ दिन पहले ही सुष्मिता अपनी बेटियों के साथ मुंबई के बांद्रा में रेस्टोरेंट के बाहर दिखाई दीं. इस बार उनकी बेटियों के अलावा एक छोटा सा बच्चा भी था. तस्वीर में उस बच्चे को साथ देख कर ऐसा कहा जाने लगा कि वो तीसरा बच्चा गोद लेने वाली हैं.

तस्वीर प्यारी थी. इसलिये ऐसी बातें बनना जायज था. हांलाकि, सुष्मिता को लेकर कही गई सारी बातों में जरा भी सच्चाई नहीं थी. सुष्मिता ने वायरल तस्वीर पर बात करते हुए लिखा, 'मेरे गॉडसन एमेडियस से मीडिया में उसके बारे में वायरल हो रही खबरों पर चैट करते हुए. उसके एक्सप्रेशन सब बयां कर रहे हैं.' इस स्टेटमेंट के साथ सुष्मिता सेन ने बता दिया कि तीसरा बच्चा गोद नहीं ले रही हैं. 

Advertisement

सिंगल मदर बनकर की बेटियों की परवरिश 
वो कहते हैं कि एक मां के लिये नामुमकिन कुछ भी नहीं. सुष्मिता सेन ने 2000 में रेने को गोद लिया था. इसके बाद उन्होंने 2010 में अलीशा को गोद लिया. सुष्मिता सेन ने बिना शादी किये ही दोनों बेटियों की अच्छे से परवरिश की और साबित कर दिया कि एक अकेली महिला सब कुछ कर सकती है. वाकई जिस तरह बिना किसी सहारे के सुष्मिता ने दोनों बेटियों को बड़ा किया. वो तारीफे काबिल है. वो हर किसी के लिये एक प्रेरणा भी हैं.

उम्मीद है कि जो लोग सुष्मिता सेन और उनके बच्चे को लेकर गलतफहमी में थे उन्हें उनका जवाब मिला गया होगा. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »