'कंगुवा' के फ्लॉप रन के बीच सूर्या को बड़ा झटका, अटका ग्रैंड प्रोजेक्ट 'कर्ण', पड़ा बजट का पंगा

इधर सूर्या का 'कंगुवा' जैसा बड़ा प्रोजेक्ट फ्लॉप होने की कगार पर है, उधर एक्टर का एक नया ग्रैंड प्रोजेक्ट भी अधर में फंस गया है. सूर्या अब 'दिल्ली 6 और 'रंग दे बसंती' जैसी फिल्मों के डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने वाले थे. पर अब ये फंसता नजर आ रहा है.

Advertisement
सूर्या, राकेश ओमप्रकाश महरा सूर्या, राकेश ओमप्रकाश महरा

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 19 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 1:36 PM IST

तमिल स्टार सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' की रिलीज से पहले खूब चर्चा की जा रही थी. मगर रिलीज होने के बाद ये फिल्म थिएटर्स में कुछ खास कमाल नहीं कर सकी. पिछले श्हुक्र्वार थिएटर्स में रिलीज हुई 'कंगुवा' अभी तक 100 करोड़ रुपये का नेट इंडिया कलेक्शन भी नहीं कर सकी है. 

इधर सूर्या का 'कंगुवा' जैसा बड़ा प्रोजेक्ट फ्लॉप होने की कगार पर है, उधर एक्टर का एक नया ग्रैंड प्रोजेक्ट भी अधर में फंस गया है. सूर्या अब 'दिल्ली 6 और 'रंग दे बसंती' जैसी फिल्मों के डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने वाले थे. पर रिपोर्ट्स कहती हैं कि ये ग्रैंड प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले ही मुश्किलें झेल रहा है. 

Advertisement

फंस गया सूर्या का 'कर्ण' 
पीपिंग मून की एक रिपोर्ट के अनुसार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'कर्ण' को प्रोडक्शन हाउस ने फिलहाल बैक सीट पर रख दिया है. और इसके भविष्य का फैसला बाद में किया जाएगा. बताया जा रहा है कि मेहरा को,इस दो-पार्ट वाली फिल्म के लिए 600 करोड़ रुपये का बजट चाहिए था. लेकिन फिलहाल उन्होंने कुछ समय के लिए ये प्रोजेक्ट ही साइड रख दिया है. 

मेहरा फिल्म तो बनाना ही चाहते हैं, क्योंकि उन्होंने इस महाभारत के माइथोलॉजिकल किरदार महावीर कर्ण पर फिल्म बनाने के लिए कई सालों तक रिसर्च की है और वो इस फिल्म को बहुत एक्यूरेसी के साथ ग्रैंड लेवल पर बनाना चाहते हैं. 

चर्चा है कि 'कर्ण' बना रहे प्रोडक्शन हाउस, एक्सेल एंटरटेनमेंट के फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी, ये फिल्म बनाने के प्लान पर दोबारा विचार कर रहे हैं. प्रोड्यूसर्स ने मेहरा से कहा है कि उन्हें फिल्म का बजट काफी घटाना होगा, वरना ये फिल्म नहीं बन पाएगी. 

Advertisement

सूर्या के होने से भी आएगी दिक्कत 
रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया कि मेहरा अपनी फिल्म के लिए दूसरे प्रोड्यूसर्स भी खोज रहे हैं, लेकिन उनके रास्ते में एक बड़ी अड़चन आ रही है- कर्ण के रोल में सूर्या की कास्टिंग. सूर्या की पहली पैन इंडिया फिल्म 'कंगुवा' बहुत बड़ी फ्लॉप बनने जा रही है. 

350 करोड़ रुपये बजट में बनी ये फिल्म 5 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन भी नहीं कर पाई है.  इसकी वजह से दूसरे प्रोड्यूसर्स भी 'कर्ण' को सपोर्ट करने में कतराते नजर आएंगे. मेहरा की 'कर्ण' से पहले विक्की कौशल स्टारर 'द इमोर्टल अश्वत्थामा' और अश्वत्थामा पर ही शाहिद कपूर की फिल्म भी अटक चुकी हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »