कमाती है सनी लियोनी की गोद ली 10 साल की बेटी, बेटों को हुई जलन, सुनकर चौंकी फराह खान

फराह खान जब सनी लियोनी के घर पहुंचीं तो उन्हें उनकी 10 साल की बेटी निशा के टैलेंट का पता चला. निशा का खुद डिजाइन किया टिशू बॉक्स ‘बू बॉक्स’ अब पेटेंटेड प्रोडक्ट बन चुका है और ऑनलाइन 999 रुपये में बिक रहा है.

Advertisement
कमाती है सनी लियोनी की 10 साल की बेटी (Photo: Instagram @sunnyleone) कमाती है सनी लियोनी की 10 साल की बेटी (Photo: Instagram @sunnyleone)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:16 PM IST

फिल्म मेकर-व्लॉगर फराह खान अपने कुकिंग वीडियोज से फैंस को खूब एंटरटेन करती हैं. अब वो अपने कुक दिलीप के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के घर पहुंचीं. जहां उन्हें सनी की गोद ली हुई बेटी निशा के बारे में हैरतअंगेज बात पता चली. फराह और सनी के साथ घर में एक्ट्रेस के पति डेनियल वेबर, दोनों बेटे- अशर सिंह वेबर और नोआह सिंह वेबर और बेटी- निशा कौर वेबर भी मौजूद रहे. 

Advertisement

10 साल की उम्र में बेटी ने शुरू किया बिजनेस

इसी दौरान सनी ने बड़ा खुलासा कर दिया. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी निशा सिर्फ 10 साल की उम्र में अपनी खुद की कमाई कर रही है. बेटी पर गर्व जताते हुए सनी ने कहा-उसे पता है कि वो अडॉप्टेड है. वो बहुत अच्छी बच्ची है. इस पर फराह ने कहा- वो बहुत लकी लड़की है.

सनी ने आगे कहा- वो बहुत इंटेलिजेंट है, बहुत तेज है. मैं आपको कुछ दिखाती हूं जो उसने खुद बनाया है. सनी ने बेटी का बनाया एक टिशू बॉक्स दिखाया, जो उसने 10 साल की उम्र में खुद डिजाइन किया है. सनी ने आगे कह कि- ये प्रोडक्ट उसका पेटेंट भी हो चुका है. उसने शुरू से लेकर आखिर तक सब खुद किया है. ये सुनकर फराह हंसते हुए बोलीं- मैं घर जाकर अपने बच्चों की क्लास लगाने वाली हूं.

Advertisement

इसके बाद सनी ने उन्हें वो प्रोडक्ट दिखाते हुए उसके बारे में बताया. सनी बोलीं- ये एक प्रोटोटाइप है. इसका नाम ‘बू बॉक्स’ है. मुंबई में धूल की वजह से ज्यादातर बच्चों की तरह उसे भी एलर्जी है. मैं देखती थी कि वो हर जगह टिशू फेंक देती थी और मैं कहती थी, ‘आलसी मत बनो, टिशू उठाकर डस्टबिन में डालो.’ उसे रोज यही दिक्कत होती थी. फिर एक दिन जब मैं घर आई, तो उसने टिशू बॉक्स के साथ टेप से एक डिस्पोजेबल कप चिपका दिया था. जब मैंने देखा, तो मुझे ये बहुत दिलचस्प और मजेदार लगा.

ये टिशू बॉक्स 999 रुपये की कीमत में अमेजन जैसे शॉपिंग ऐप्स पर उपलब्ध है. इसे देखकर फराह ने कहा- वाह, कितना सिंपल और स्मार्ट आइडिया है. फिर मजाक में बोलीं- तुम्हारी तो लाइफ सेट है. मेरे बच्चों को भी जल्दी कुछ इन्वेंट करना शुरू कर देना चाहिए.

बेटों को हुई गोद ली बेटी से जलन

इस पर सनी हंसते हुए बोलीं- अब बेटों को जलन होनी लगी है कि निशा के पास बहुत पैसे होंगे और उन्हें उससे मांगने पड़ेंगे. फराह ने भी मजाक में कहा- हां, क्योंकि वही तो ये सब चीजें बना रही है. सनी ने आगे कहा कि- वो 10 साल की उम्र में ही पैसे कमा रही है.

Advertisement

फराह खान ने कपल की तारीफ करते हुए कहा- आप लोग बहुत अच्छे माता-पिता हैं. मैं सनी को अक्सर बच्चों को मूवी या नाटक दिखाने ले जाते हुए देखती हूं. सनी लियोनी ने फराह को अपना खूबसूरत घर भी दिखाया, जिसे उन्होंने अपने और बच्चों की बनाई गई पेंटिंग्स से सजाया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »