बॉलीवुड एक्टर सनी देओल लगभग 33 साल बाद कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म में नजर आने वाले हैं. उनकी नई पिक्चर इक्का नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है, जिससे उनका ओटीटी डेब्यू भी होने वाला है. 29 जून को मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी रखा गया, जहां सनी समेत पूरी कास्ट शामिल हुई.
इवेंट में सनी देओल ने फिल्म इक्का और अपने को-स्टार्स को लेकर ढेर सारी बातें कीं. एक्टर ने अक्षय खन्ना, दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम- सभी की जमकर तारीफ की. ट्रेलर में तिलोत्तमा ने सनी का आइकॉनिक 'ढाई किलो का हाथ' वाला मोमेंट भी रीक्रिएट किया था जिसे एक्टर ने भी सराहा. लेकिन इस ट्रेलर लॉन्च में सनी देओल की एक ऐसी चीज वायरल हो गई, जिसपर ना चाहते हुए भी कैमरा की नजर पड़ गई.
फटे जूते पहने दिखे सनी देओल
सनी को इवेंट में फटे हुए जूते पहने देखा गया. जूते के नीचे जो हील वाला हिस्सा है, वो फटा हुआ नजर आया जिसपर पैप्स की नजर पड़ी. देखते ही देखते कुछ देर के अंदर सनी के फटे हुए जूते वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसे देखकर यूजर्स की तरफ से अलग-अलग रिएक्शन सामने आए.
कुछ लोगों ने सनी देओल का मजाक उड़ाया, जिन्होंने बिना देखे इतने बड़े इवेंट में जूते पहने. वहीं कुछ लोगों ने इन जूतों की कीमत सोचनी शुरू की. कईयों ने तो ये तक कह डाला कि सनी देओल के पास जूते खरीदने के पैसे नहीं हैं. इस बात पर एक्टर के फैंस ने उनका बचाव भी किया. उन्होंने सनी देओल की विनम्रता को सराहा, जिन्होंने फटे हुए जूतों की फिक्र छोड़कर इस इवेंट में शामिल होना जरूरी समझा.
वैसे सनी देओल करोड़ों के मालिक हैं. कई रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि उनकी नेट वर्थ 130-200 करोड़ रुपये के बीच है. वो हर फिल्म के लिए 5-6 करोड़ की फीस लेते हैं. सनी के पास कई सारी प्रॉपर्टी भी हैं, जिसकी लागत करोड़ों में हैं. हालांकि हम इसकी कोई पुष्टि नहीं करते हैं.
बात करें सनी देओल की फिल्म इक्का की, तो 1993 में दामिनी फिल्म में वकील बनने के बाद सनी इसमें भी एक तगड़े वकील वाले रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, जिसे सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क