दुल्हन बनेगी सनी-बॉबी देओल की भांजी, शाही अंदाज में हो रही शादी, बॉलीवुड बनेगा मेहमान

देओल परिवार में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है. सनी और बॉबी देओल की भांजी निकिता चौधरी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. निकिता, सनी-बॉबी की बहन अजिता देओल की बेटी हैं, जो अमेरिका में रहती हैं. निकिता की शादी उदयपुर में शाही अंदाज में होने वाली है.

Advertisement
सनी देओल और बॉबी देओल सनी देओल और बॉबी देओल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 9:48 AM IST

उदयपुर में एक महीने के अंदर दूसरी सेलेब्रिटी वेडिंग होने जा रही है. आमिर खान की बेटी आयरा खान के बाद, अब बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की भांजी, डॉक्टर निकिता चौधरी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. निकिता की शादी उदयपुर के ताज अरावली होटल में होगी. शादी के लिए परिवार के सदस्यों का उदयपुर आना शुरू हो गया है.​​

बॉबी देओल रविवार दोपहर की फ्लाइट से, मुंबई से वहां पहुंचे और डबोक एयरपोर्ट पर नजर आए. उनके साथ उनकी मां भी थीं. एयरपोर्ट पर बॉबी के साथ फैंस ने सेल्फी ली. इसके बाद वो गाड़ी से होटल के लिए रवाना हो गए. बता दें कि यहीं पर 10 जनवरी को बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान और फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे की शादी हुई थी, जिसके फंक्शन 8 से 10 जनवरी तक हुए थे.

Advertisement

कब-कब होंगे वेडिंग फंक्शन?

सनी देओल की भांजी निकिता चौधरी की शादी के फंक्शन 29 से 31 जनवरी तक होंगे, जिसमें मेहंदी और संगीत सेरेमनी की रस्में होंगी. बताया जा रहा है कि यह शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होगी. निकिता की शादी किसके साथ होगी, अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है.

सनी की बहन अजिता देओल अमेरिका के एक स्कूल में साइकोलॉजी की टीचर हैं. उन्होंने किरण चौधरी नाम के, भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर से शादी की थी. अजिता भी अपनी मां प्रकाश कौर की तरह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. होने वाली दुल्हन निकिता भी अमेरिका में डॉक्टर हैं.

शादी में शामिल होंगे 250 मेहमान!

शादी को लेकर ताज अरावली के सभी 176 रूम बुक किए गए हैं. करीब 250 मेहमान शादी में शिरकत कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि उदयपुर में शादी का पूरा प्लान निकिता के मामा सनी देओल ने ही तय किया है. शादी के लिए वो 18 जनवरी को उदयपुर आए थे. उन्होंने होटल ताज अरावली पहुंचकर इवेंट कम्पनी से बात की थी. उन्होंने शादी की अरेंजमेंट समेत अन्य जानकारी लेने के बाद होटल बुक कराया था.

Advertisement

बॉलीवुड स्टार्स भी होंगे शामिल!

इस शादी में धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, बॉबी देओल समेत कई सेलिब्रेटी आएंगे. इस रॉयल वेडिंग में कई बॉलीवुड स्टार्स के शामिल होने की उम्मीद है. सनी देओल रविवार को उदयपुर पहुंचे हैं, जबकि उनके परिवार से उनके पिता धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, भाई बॉबी देओल, ईशा देओल सहित कई सदस्य सोमवार को आएंगे. भांजी निकिता के साथ कुछ विदेशी मेहमान भी शादी में शामिल होंगे.

उदयपुर रॉयल वेडिंग के लिए खास डेस्टिनेशन बन चुका है. यहां बड़े उद्योगपति घरानों से लेकर कई बॉलीवुड स्टार शादी रचा चुके हैं. इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पंड्या, एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा और सांसद राघव चड्डा, एक्ट्रेस कंगना रनौत के भाई अक्षत, एक्टर नील नितिन मुकेश समेत कई स्टार यहां रॉयल वेडिंग कर चुके हैं.

---- समाप्त ----
Input: Satish Sharma

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »